Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने यूसिल मस्जिद से जादूगोड़ा मोड चौक तक फ्लैग मार्च निकाली व शांतिपूर्ण बकरीद बनाने का आग्रह किया। इस फ्लैग मार्च में सुमन सिंह ,दिनेश सिंह, झारखंड होम गार्ड की ओर से गुरुचरण मुंडा, दीपक सिंह, मनसा राम हेंब्रम दिनेश टुडू दशमत टुडू समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर पुलिस अधिकारी सुमन सिंह ने कहा कहा कि पर्व_ त्यौहार में…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता आजादी के 78 साल और झारखंड राज्य गठन के 26 साल के बाद आज भी भाटीन पंचायत के खाडीयाकोचा गांव तक नहीं बना पाए रास्ता । जिससे की आज भी बीमार पड़ने पर मरीजों को खटिया के सहारे गांव से बाहर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है। वही सबर लोगो की इस समस्याओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष बिमल कुमार महतो के नेतृत्व में पकडंडी के सहारे दो किलोमीटर दूर जंगल में बसे खड़ियाकोचा के सबर लोगो के बीच पहुंचे। इस बारे में बिमल महतो ने कहा कि यूसील…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बड़ा तालसा गांव में “मासिका महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केरूआडूंगरी पंचायत को झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत” घोषित किया गया। पंचायत के 11 गांव — तुरामडीह, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, केरूआडूंगरी, आहरघुटू, बाहरदाढ़ी, धोडांगा, हाकेगोडा, भीतरदाढ़ी, भूडरुडीह एवं भूरीडीह — को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री घोषित किया गया। पंचायत की सभी महिलाएं एवं किशोरियां पर्यावरण अनुकूल रीयूजेबल पैड का उपयोग कर रही हैं। यह उपलब्धि केरूआडूंगरी पंचायत, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला तथा स्थानीय महिला संगठनों के चार वर्षों के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने आधुनिक एआई तकनीक का सहारा लिया है। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और सरायकेला-खरसावां के चांडिल इलाके में 26 अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये स्मार्ट कैमरे हाथियों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखेंगे और जैसे ही कोई हाथी कैमरे की रेंज में आएगा, सिस्टम स्वतः सायरन बजाकर ग्रामीणों और वन विभाग को अलर्ट कर देगा। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि कैमरे चाकुलिया के राजाबासा, जमुआ, माचाडीहा समेत कई गांवों तथा चांडिल क्षेत्र के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के निकट बड़ा तालसा गांव में आयोजित मासिका महोत्सव के दौरान केरूवाडूंगरी पंचायत को झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत” घोषित किया गया। पंचायत के 11 गांवों की महिलाएं और किशोरियां पर्यावरण अनुकूल रीयूजेबल पैड का उपयोग कर रही हैं, जो निश्चय फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला और पंचायत के चार वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने इस पहल को पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पूरे पंचायत को वेस्ट फ्री बनाने की सोच…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  चाण्डिल : नारायण प्राइवेट आईटीआई में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पंडित नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से भी जाना…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती नारदा पंचायत स्थित मिठाईझरना समेत आसपास के गांवों की समस्याओं से रूबरू होने मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहाड़ों के बीच बसे गांवों तक पहुंचे। विधायक तीन ट्रैक्टरों पर सवार होकर करीब 14 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय कर मिठाईझरना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पोटका प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मिठाईझरना, चुकागोड़ा, बाँसबनी एवं जामकुटा गांव मुख्य सड़क से 14 किलोमीटर पहाड़ के ऊपर स्थित हैं, जहां करीब 60 से 70 आदिम…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब प्रांगण में आगामी शुक्रवार, 05 जून को जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि इस ट्रायल प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन निम्न भार वर्गों के लिए होगा, वे सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-23 झारखण्ड…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बकरीद पर्व-2026 के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चांडिल अनुमंडल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल एवं पुलिस निरीक्षक चांडिल अंचल के नेतृत्व में पुलिस केंद्र और नीमडीह थाना के पुलिस बलों के साथ नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम झिमड़ी एवं सिन्दूरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के इचडा स्थित ग्रिड से राखा कॉपर के जियाडा के सब स्टेशन में 33 के वी का तार को अंडरग्राउंड केबलिंग जादूगोड़ा मोड चौक के डब्लू टी पी तक किया जा रहा है लेकिन ठेका कंपनी मंडल कंस्ट्रक्शन के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है । ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी ग्रामीणों को ज जानकारी दिया घर के आगे गड्ढा किया जा रहा है और बड़ी-बड़ी गाड़ियों को लाकर कई दिनों तक खड़ी कर दी जा रही है जिससे लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी का…

Read More