राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा स्टील गम्हरिया प्रबंधन द्वारा टायो कॉलोनी स्थित फ्लैट संख्या एफ-28 में उसमें रहने वाले व्यक्ति की गैरमौजूदगी में ताला लटका दिया। इस बावत फ्लैट में रहने वाले कामेश्वर तिवारी द्वारा गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि बिना जानकारी के ही प्रबंधन द्वारा उनके क्वार्टर में ताला लगा दिया गया जिससे उनका काफी जरूरी सामान अंदर हो फंसा रह गया है जिससे उन्हें अन्य कार्यों को करने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से वे एजेंसी के मार्फत सेवा दिया है। किंतु, उन्हें अभी तक फाइनल सेटलमेंट नहीं दिया गया है। इस बावत उनका विवाद भी चल रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी से अविलंब उक्त ताले को खुलवाने की मांग किया है।

