राष्ट्र संवाद संवाददाता
व्यापारियों के लिए दुख सुख में हमेशा रक्षक के रूप में खड़े रहने वाले स्व मोहनलाल अग्रवाल को 29 मई 2021 में कोरोना के कारण काल ने निगल लिया। उनके निधन से व्यापारियों का एक बड़ा रक्षक व्यापारियों ने खो दिया।
ग्रामीण व्यापारी हो या शहरी व्यापारियों के रक्षा के लिए हमेशा वे तत्पर रहते थे, व्यापारियों के ऊपर मुसीबत आने से वे तुरंत उसका हल निकालने के लिए अपने सदस्यों के साथ पहुंच जाते थे। घाटशिला अनुमंडल के जादूगोड़ा, चाकुलिया, गालूडीह, मुसाबनी, धालभूमगढ़
पांचवी पुण्यतिथि आज, व्यवसायी देंगे श्रद्धांजलि
के कई व्यापारियों पर कई बार कई मुसीबतें आई उनके मुसीबत में स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल ने जी जान लगाकर व्यापारियों के साथ खड़े होकर उन्हें मुसीबत से निकला। व्यापरियों के रक्षा के लिए उन्होंने जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की थी। व्यापारियों पर पुलिस जुल्म, अधिकारियों का जुल्म से लेकर लूट-पाट एवं हत्या के मामले में भी उन्होंने आंदोलन कर व्यापारियों को न्याय दिलाया है इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन उन्होंने व्यापारियों के समर्थन में हमेशा खड़े रहे। स्व मोहनलाल अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके थे उन्होंने वैश्य को एकता के लिए
हमेशा तत्पर थे। पांचवी पुण्यतिथि पर जादूगोड़ा के जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के द्वारा दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में आश्रम वासियों को फल, बिस्कुट, शरबत का वितरण कर उनके आत्मा के शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर भगवान से प्रार्थना करेंगे। उनके पुत्र पंकज अग्रवाल के द्वारा जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण एवं में चना, शरबत का वितरण किया जाएगा। मोहनलाल के निधन से व्यापारियों का एक काफी बड़ा रक्षक को खो दिए एवं व्यापारी के सुरक्षा की जब भी बात उठती है तो मोहनलाल अग्रवाल को व्यापारी कभी भूल नहीं पाते हैं।
जादूगोड़ा वासियों के लिए मोहनलाल के अभीभावक स्वरूप थे व्यापारियों के द्वारा उनके पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा के शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा रख श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
जमशेदपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जादूगोड़ा शाखा के प्रमुख सदस्यों में सज्जन खेमका, राजकुमार अग्रवाल, डॉक्टर सुशील अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल, योगेश अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल ,किशोर कांवटिया ,प्रदीप गुप्ता ,बबलू गुप्ता, प्रेम गुप्ता, नंदी हालदार, संजय लोधा ,संतोष गुप्ता ,राकेश साहू ,धर्मचंद गुप्ता ,धर्मनाथ गुप्ता, अमित साहू ,संजू बारीक,अनिल अग्रवाल, महावीर कांवटीया ,अनिल अग्रवाल,पवन बंसल,मनोज अग्रवाल,राजू गुप्ता,सुनील साहू,अरुण साहू,अमित अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल,सहित कई सदस्य शामिल थे।

