राष्ट्र संवाद संवाददाता
महिला पतंजलि योग समिति की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय योग शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समिति की प्रमुख अनिता सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में योग गुरु राम कुमार मिश्रा द्वारा लोगो को विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। बताया कि इस दौरान प्रतिदिन लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासनों को बताया जाएगा जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। इस शिविर में काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लेकर योगासन किया। इसके आयोजन में विपेंद्र कुमार राय, शर्मिला देवी, मधु सिंह, वीणा बर्णवाल, सुरेश सिंह, विजय चौधरी आदि का सक्रिय योगदान रहा।

