Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    ईचागढ़ की सविता महतो ने रविवार को चांडिल प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक मद से करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। साथ ही चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

    मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित सड़क संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। इन योजनाओं से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

    उद्घाटन किए गए कार्यों में आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा में पुराना टीसी एनएच-33 मार्ग से तालगोड़ा स्कूल तक 300 फीट पीसीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण पर 13.90 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं तामुलिया की बारी कॉलोनी में भरत महतो के घर से केशव राम के घर तक 550 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7.85 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसके अलावा चिलगु पंचायत के भुईयांडीह टोला में पाथरडीह आरईओ रोड से गोपाल टुडू के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क 5.71 लाख रुपये तथा सिकली में पुराने बंद रेलवे फाटक से आगे 500 फीट पीसीसी सड़क 7.25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है।

    इस दौरान जिला परिषद मद से स्वीकृत 5.98 लाख रुपये की लागत से चांडिल डैम रोड में समीर की दुकान से जगदीश सिंह के घर तक बनने वाली पक्की नाली निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया गया।

    ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल समस्या भी उठाई। इस पर विधायक ने जल्द चापाकल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

    कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, बैधनाथ टुडू, दिलीप महतो, धर्मु गोप, आशीष महतो, मंटू गोराई, दिग्विजय गोराई, मधुसूदन दास, सुनील पहाड़िया, शंकर लायेक, बादल महतो, मो. मेहताब, इरशाद, रजिया सुल्ताना, अशोक दास, बिल्टू राय, राजेश सिंह, मिलन तंतुवाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत
    Next Article पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.