Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत लंबित आधारभूत संरचना संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मांगपत्र सौंपा।

    मांगपत्र में ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव में करकरी नदी पर टीकर पुल, चांडिल प्रखंड में एनएच-33 से जयदा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल, कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापांग व सम्पतडीह गांव के बीच शोभा नदी पर पुल तथा नीमडीह प्रखंड के लावा में पुल निर्माण की मांग की गई है।

    विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि बरसात के दिनों में नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलों के निर्माण से विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री से योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया गया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना
    Next Article धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.