रतन टाटा का जाना औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सरदार शैलेंद्र सिंह *एक युग का अंत कर गए रतन टाटा: रवि शंकर तिवारी टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जुगसलाई के नागरिकों ने गहरा शोक जताया है। मंगलवार को जुगसलाई स्थित गौशाला चौक पर स्वर्गीय रतन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने उनके निधन को औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जबकि रवि शंकर तिवारी प्रदेश कार्यसमिति…
Author: Devanand Singh
कनाडा से सारे राजनयिक संबंध तोड़ लेना चाहिए : कुलविंदर मातृभूमि भारत के दुश्मन का सफाया जरूरी जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह ने कनाडा के खिलाफ उठाए गए भारत के कदम की सराहना की है। कुलविंदर सिंह ने कहा की कनाडा से सारे राजनीतिक को बुलाकर भारत ने सही किया है। जिस तरह से निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा विश्व स्तर पर भारत को बदनाम करना चाहता है उसकी कोशिश कभी सफल नहीं होगी। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत की आजादी और निर्माण में पंजाबी खासकर सिखों की बड़ी भूमिका रही है और…
इस्लामाबाद में एससीओ सम्मेलन: विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद, उग्रवाद पर चिंता जताई इस्लामाबाद: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को परोक्ष संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि यदि सीमा पार की गतिविधियां आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पर आधारित होंगी तो व्यापार, ऊर्जा और संपर्क सुविधा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना नहीं है। जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग आपसी सम्मान और समानता पर आधारित होना चाहिए तथा इसमें राष्ट्रों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को मान्यता दी जानी चाहिए। विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में आयोजित…
अनधिकृत कॉलोनी में बिजली के कनेक्शन के लिए डीडीए की मंजूरी आवश्यक नहीं : आतिशी नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि शहर में 1,731 अनधिकृत कॉलोनी में बिजली के कनेक्शन लेने और मीटर लगाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिजली कंपनियों को इन कॉलोनी में डीडीए से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए बगैर बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आतिशी ने कहा कि प्रमाणपत्र यह साबित करने के लिए आवश्यक होता था कि…
आईएएस अलका तिवारी होंगी झारखंड की नई मुख्य सचिव सूत्रों की माने तो आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं| वह झारखंड के कई जिलों में डीसी के पद पर भी काम कर चुकी हैं ।
बोकारो थर्मल पावर प्लांट के एचटी पैनल में आग लगी, उत्पादन ठप बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई.आग लगने के बाद एक ओर जहां यूनिट को बंद किया गया वहीं दूसरी ओर पैनल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है.घटना बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी…
उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। अब्दुल्ला दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला एवं पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं।…
उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता शामिल हुए श्रीनगर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के शीर्ष नेता बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी बुधवार को सुबह यहां पहुंचे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रकाश करात, आम आदमी पार्टी…
उत्तर प्रदेश : इजराइली राजदूत अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे अयोध्या: भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अजार मंगलवार देर शाम ही अयोध्या पहुंच गए थे और बुधवार सुबह राम मंदिर का दौरा करने के बाद पड़ोसी जिले बस्ती में एक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजार के साथ मुलाकात की थी जिसमें उत्तर प्रदेश और इजराइल के बीच ‘‘गहरे संबंधों’’ पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया बड़ी घोषणा , नही लड़ेंगे चुनाव… पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया दावा, स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए करेंगे जी तोड़ मेहनत पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में आने से ,भारतीय जनता पार्टी को होगा चुनाव में बड़ा फायदा बांग्लादेशी घुसपैठ , राज्य के लिए है बड़ी समस्या, बनेगा चुनावी मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनेगी झारखंड में एनडीए की सरकार मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड*
