वकीलों ने अधिवक्ता दिवस मनाया राजेंद्र बाबू की सादगी, कार्यपद्धति प्रेरक अनुकरणीय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती जिला व्यवहार न्यायालय परिसर बार भवन में वकील समुदाय द्वारा मनाई गई। बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह ने डॉक्टर देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की व्यक्तिगत सादगी कार्यशीलता, ईमानदारी, कार्य पद्धति, आदर्श, मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रथम राष्ट्रपति ने विशाल भवन में जिस आम भारतीय के रूप में जिंदगी व्यतीत की वैसी मिसाल नहीं मिलती…
Author: Devanand Singh
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता पेशावर, दो दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त और दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रांत के बन्नू जिले में हुए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वलीउल्लाह के वाहन को निशाना बनाया गया। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला…
विधानसभा अध्यक्ष से सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देने की उम्मीद : तेजस्वी यादव पटना, दो दिसंबर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे। वरिष्ठ…
जी-20 शिखर सम्मेलन में नरेंद्र मोदी के सुझावों की रोशनी -ललित गर्ग- जी-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन सत्र इस बार जिस गंभीर मुद्दे पर केन्द्रित रहा, वह दुनिया के सामने उभरते खतरों की बदलती प्रकृति को स्पष्ट करता है। भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के साथ-साथ ड्रग तस्करी को भी वैश्विक शांति, सुरक्षा और मानव अस्तित्व के लिए उतना ही घातक बताया जितना किसी संगठित हिंसा को माना जाता है। उनकी यह चेतावनी केवल कूटनीतिक वक्तव्य नहीं बल्कि बढ़ती वैश्विक वास्तविकताओं का सटीक विश्लेषण है। यह तथ्य अब निर्विवाद है कि मादक पदार्थों की तस्करी आतंकवाद को ईंधन…
प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का निधन,ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने देश की अपूर्णीय क्षति बताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक और ग़रीबों-असहायों के मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दो दिन पहले स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। डॉ. सिंह की पत्नी रंजू सिंह कठिन समय में उनके साथ मौजूद रहीं। आज देर शाम…
धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के ठिकानों पर छापेमारी, 16 स्थानों पर दबिश,कुत्तों को खोलकर ईडी टीम को रोका गया राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। कोयला कारोबार से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार की सुबह धनबाद में बड़ी कार्रवाई की। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के आवास सहित उनसे जुड़े कुल 16 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की जा रही है। देव बिला क्षेत्र में स्थित उनके मुख्य आवास पर तड़के कार्रवाई की शुरुआत हुई। – कुत्तों को खोलकर ईडी टीम को रोका गया सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम जब एल.बी. सिंह के घर…
कदमा में गोलीकांड: शास्त्री नगर का युवक तौकीर की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 के पास बुधवार देर शाम एक युवक को गोली लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान शास्त्री नगर निवासी तौकीर के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर अपराधी प्रवृत्ति का माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब तौकीर ब्लॉक नंबर-2 के पास मौजूद था। अचानक आए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे…
मुर्दों की ज़मीन के सौदागर—अल-फ़लाह कांड ने खोली सिस्टम की पोल राष्ट्र संवाद डेस्क जमीन का कारोबार इस शहर में हमेशा संवेदनशील रहा है, लेकिन अल-फ़लाह कांड ने इसे अपराध की नई परिभाषा दे दी है। मृतकों को “काग़जों में ज़िंदा” कर जमीन बेच देना कोई साधारण धोखाधड़ी नहीं—it दर्शाता है कि हमारे रजिस्ट्री सिस्टम की नींव में ही दरारें हैं। जिस व्यवस्था पर लोगों का विश्वास टिका होता है, वही व्यवस्था जब मृतक के नाम पर हस्ताक्षर तक कर दे, तो यह गलती नहीं, मिलीभगत की बू देता है। यह साफ हो चुका है कि ऐसा खेल कोई…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 17नवंबर दिन सोमवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : 17-11-2025-Page 1-Rashtrasamvad https://epaper.rashtrasamvad.com/publication/daily/17-11-2025?page=1 *नोट:- व्यक्तिगत परेशानी के कारण कल से 7 के बाद हैडलाइंस और पेपर अपडेट होगा असुविधा के लिए खेद है* ************************** ✍️नेपाल निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया, नामांकन दाखिल करने की तिथि 20…
श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन पर भीषण धमाका, 7 की मौत, 30 से अधिक घायल PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी, जांच कई एंगल पर जारी एजेंसी श्रीनगर, 15 नवंबर। नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे श्रीनगर को दहला दिया। रात 11:22 बजे के लगभग हुए इस धमाके में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। धमाके की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता…
