Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष से सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देने की उम्मीद : तेजस्वी यादव
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    विधानसभा अध्यक्ष से सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देने की उम्मीद : तेजस्वी यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा अध्यक्ष से सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देने की उम्मीद : तेजस्वी यादव

     

     

     

    पटना, दो दिसंबर  बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देंगे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे।

    वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार को लंबे अनुभव और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। अध्यक्ष पद के लिए उनके चयन पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

    सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई देते हुए एक सकारात्मक और सहयोगात्मक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया।

    यादव ने सदन में अपने संबोधन में कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद), राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, महागठबंधन और समस्त बिहारवासियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

    यादव ने उम्मीद जताई कि नए विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष-दोनों को समान रूप से अवसर देकर सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखेंगे।

    उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीतिक और सामाजिक जीवन में प्रेम कुमार का लंबा अनुभव रहा है। मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सदैव जनता की आवाज उठाई है और अब अध्यक्ष के रूप में उनसे अपेक्षा है कि वे नियमावली के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।’’

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन के प्रत्येक सदस्य की भी जिम्मेदारी है कि वे सहयोगी बने और किसी को निराश न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर विपक्ष हमेशा अध्यक्ष के साथ खड़ा रहेगा।

    राजद नेता यादव ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष भी सरकार का ही एक महत्वपूर्ण अंग है और सभी का उद्देश्य बिहार को अग्रणी राज्य बनाना है।

    उन्होंने बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी चुनौतियों को समाप्त कर नए संकल्प के साथ “नया बिहार” बनाने की अपील की।

    यादव ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की भूमिका सरकार की गलतियों पर आईना दिखाने की होती है और इसमें कोई व्यक्तिगत कटुता नहीं होती, इसलिए सत्ता पक्ष से आग्रह है कि वे विपक्ष की आवाज को भी पूरी गंभीरता से सुनें, जिससे बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैल्यूट तिरंगा ने किया संगठन विस्तार 
    Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत

    Related Posts

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.