चतरा : लोजपा (रामविलास) के नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, दो करोड़ की रंगदारी मांगी राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कद्दावर नेता, समाजसेवी, क्रशर व्यवसायी एवं पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी प्रेम सिंह को अज्ञात अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर से ऑडियो क्लिप और कॉल के माध्यम से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई है। प्रेम सिंह के अनुसार उनके व्हाट्सएप नंबर…
Author: Devanand Singh
चाईबासा : गोइलकेरा में सर कटा शव मिलने से सनसनी, 65 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतरोगढ़ा गांव से बुधवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। गांव के समीप एक व्यक्ति का सर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोइलकेरा के सारुड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय हरिनाथ लुगुन उर्फ मंगरा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हत्या बेहद निर्ममता और…
नितिन नबीन की नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि बीजेपी की सत्ता-संरचना, नेतृत्व चयन और भविष्य की राजनीतिक दिशा का स्पष्ट संकेत भी देवानंद सिंह भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय राजनीति की सबसे अप्रत्याशित और रणनीतिक रूप से चौंकाने वाली पार्टी बनी हुई है। बिहार सरकार में मंत्री और लंबे समय से संगठन में सक्रिय नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बीजेपी ने कई राजनीतिक धारणाओं को एक झटके में चुनौती दी है। यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि बीजेपी की सत्ता-संरचना,…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 16दिन मंगलवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : डिमना लेक में खिले कमल बने आकर्षण, किसानों की आय का साधन और पर्यटकों की पसंदीदा सेल्फी स्पॉट* *सत्ता पक्ष और विपक्ष को करनी होगी रचनात्मक राजनीति, तभी संभव होगा झारखंड का विकास* *फिर बहस किस लिए थी माननीय!:…
क्या पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर संगठन, सामाजिक समीकरण और 2027 की सियासी बिसात को साध पाएगी बीजेपी ? देवानंद सिंह एक सोची-समझी राजनीतिक चाल है, जिसमें जातीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और भविष्य की चुनावी जरूरतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश बीजेपी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना केवल एक औपचारिक संगठनात्मक फैसला नहीं, बल्कि इसके भीतर गहरे राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक संकेत छिपे हुए हैं। यह…
मानगो थाना में देर रात बवाल, थाना परिसर में हिंसक झड़प; चार हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:रविवार देर रात मानगो थाना परिसर उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। थाना के भीतर ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हंगामे के दौरान थाना परिसर में लगे मंदिर की संरचना गिर गई, कई कुर्सियां टूट गईं और जरूरी फाइलें बिखर गईं। फाइल रखने…
जुस्को एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर गहरा शोक – कॉस्मोपॉलिटन इंजीनियर्स के अनिल कुमार ने व्यक्त की संवेदना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जुस्को (टाटा स्टील यूएसआईएल लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के समाचार से पूरा जमशेदपुर स्तब्ध है। शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉस्मोपॉलिटन इंजीनियर्स से जुड़े समाजसेवी अनिल कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री सिन्हा जी का जाना जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले श्री ऋतुराज सिन्हा ने जनसुविधाओं के विकास, शहर के बुनियादी ढांचे के…
भाजपा का ‘400 पार’ का नारा सफल हुआ, दिल्ली में एक्यूआई 400 पार हुआ : बीजद सदस्य सुलता देव नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) राज्यसभा में बृहस्पतिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के लोकसभा चुनाव के दौरान एक नारे को लेकर बीजू जनता दल की सुलता देव ने कटाक्ष किया कि सत्तासीन दल का ‘‘400 पार’’ का नारा सफल हो गया और दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘400 पार’’ जा चुका है। शून्यकाल के दौरान सुलता ने कहा कि दिल्ली में तो वायु प्रदूषण खतरनाक रूप ले चुका है और यहां पर एक्यूआई 400 पार हो चुका है।…
मेरा नाम सम्राट चौधरी है, बुलडोज़र बाबा नहीं: सम्राट चौधरी राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना, चार दिसंबर (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका नाम न तो “बुलडोजर बाबा’’ है और न ही “बुलडोज़र’’ से उनका कोई संबंध है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल सम्राट चौधरी के नाम से ही जाना जाता हूं।’’ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रखते हुए चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि जो लोग मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर गाली-गलौज करेंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानून स्पष्ट है और ऐसी हरकतों को…
समाज में दिव्यांग समुदाय की समान भागीदारी आवश्यक : राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांगजनों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए समाज से उनकी पूर्ण एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुर्मू ने ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण’ के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह पुरस्कार प्रदान करते हुए ‘विशेष रूप से प्रसन्न’ हैं। उन्होंने साथ ही इस पहल के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।…
