Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा : लोजपा (रामविलास) के नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, दो करोड़ की रंगदारी मांगी
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चतरा : लोजपा (रामविलास) के नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, दो करोड़ की रंगदारी मांगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा : लोजपा (रामविलास) के नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, दो करोड़ की रंगदारी मांगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कद्दावर नेता, समाजसेवी, क्रशर व्यवसायी एवं पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी प्रेम सिंह को अज्ञात अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर से ऑडियो क्लिप और कॉल के माध्यम से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई है।

    प्रेम सिंह के अनुसार उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मिनट दो सेकंड का ऑडियो क्लिप भेजा गया, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से बात करने की बात कही है। ऑडियो में कहा गया है कि पुलिस, एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। इसके साथ ही यूट्यूब लिंक भेजकर उनके बारे में गूगल पर सर्च करने की बात भी कही गई।

    धमकी देने वाले ने साफ तौर पर कहा कि एफआईआर मत करना, पैसा नहीं दिया तो हत्या कर खुद जिम्मेदारी ले लेंगे। यह भी कहा गया कि बेटे की शादी के कारण पहले कुछ नहीं कहा गया था, अब समय आ गया है। धमकी मिलने के उसी दिन व्हाट्सएप कॉल के जरिए भी दो करोड़ रुपये की मांग दोहराई गई।

    घटना के बाद प्रेम सिंह और उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    इस मामले को लेकर प्रेम सिंह ने चतरा एसडीपीओ, एसपी, आईजी, डीजीपी और एटीएस के वरीय अधिकारियों को भी पत्र भेजकर सुरक्षा उपलब्ध कराने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिले के व्यापारियों में भी असुरक्षा की भावना गहराने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में व्यवसाय करना मुश्किल हो जाएगा।

    इधर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। टेक्निकल सेल की मदद से धमकी देने वाले तक पहुंचने का प्रयास जारी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही पूरे मामले में ठोस परिणाम सामने आने की बात कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : गोइलकेरा में सर कटा शव मिलने से सनसनी, 65 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या
    Next Article कोडरमा क्षेत्र के ताराघाटी से मेघातरी लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.