कोडरमा क्षेत्र के ताराघाटी से मेघातरी लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।
कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान मेघातरी के बाराकुरा निवासी सन्नी कुमार उम्र 25 वर्ष पिता जगदीश रजवार के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी पप्पू कुमार उम्र 28 वर्ष पिता कुंदन राजवंशी घायल हो गया।
वहीं पुलिस ने घायल पप्पू कुमार को ईलाज के लिये कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक सन्नी के परिजन मुवावजे की माँग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान घटना स्थल पर पहुंचे और सरकारी आर्थिक सहायता दिलवाने में मदद की बात उन्होंने कहकर सड़क जाम हटवाया।

