Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज में दिव्यांग समुदाय की समान भागीदारी आवश्यक : राष्ट्रपति मुर्मू
    Breaking News Headlines

    समाज में दिव्यांग समुदाय की समान भागीदारी आवश्यक : राष्ट्रपति मुर्मू

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज में दिव्यांग समुदाय की समान भागीदारी आवश्यक : राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांगजनों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए समाज से उनकी पूर्ण एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    मुर्मू ने ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण’ के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह पुरस्कार प्रदान करते हुए ‘विशेष रूप से प्रसन्न’ हैं। उन्होंने साथ ही इस पहल के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    राष्ट्रपति ने सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव का आह्वान करते हुए इस बात पर बल दिया कि एक विकसित समाज वही है जिसमें ‘दिव्यांग व्यक्तियों’ की समान भागीदारी हो।

    मुर्मू ने कहा कि दिव्यांग समुदाय के लोगों को राष्ट्र के विकास में समान रूप से योगदान करने में सक्षम होना चाहिए और सभी नागरिकों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके प्रति सम्मान, अवसर की उपलब्धता और उदारता सुनिश्चित की जाए।

    दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप की विजेताओं के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने के लिए सभी बाधाओं को पार कर लिया है।

    राष्ट्रपति ने महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘मुझे इन सभी लड़कियों पर गर्व है। इन खिलाड़ियों के साहस ने उन्हें देश भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना दिया है।’’

    राष्ट्रपति ने देहरादून में मिली एक युवा लड़की के बारे में भी बात की तथा बताया कि कैसे उसके गायन से लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

    मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हाल ही में की गई पहलों पर प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य समावेशन है, जिसमें 2024 में आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ शामिल है। ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए किया जाता है।

    समाज में दिव्यांग समुदाय की समान भागीदारी आवश्यक : राष्ट्रपति मुर्मू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनूरजमापुर में मारपीट से युवक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, आरोपियों की तलाश तेज
    Next Article डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती पर LNMU में संगोष्ठी आयोजित, कुलपति बोले—भारत-बिहार के इतिहास के जाज्वल्यमान विभूति

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.