डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती पर LNMU में संगोष्ठी आयोजित, कुलपति बोले—भारत-बिहार के इतिहास के जाज्वल्यमान विभूति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर जुबिली हॉल में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने उन्हें आदर्श मर्यादा और सादगी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जीवन संघर्ष, उच्च विचार और जिम्मेदार नेतृत्व की मिसाल है। कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक-छात्र शामिल हुए।
कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा, संकायाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण राय, प्रो. अजय नाथ झा और प्रो. मुनेश्वर यादव ने उनके योगदान, संवैधानिक नेतृत्व और मूल्यपरक शिक्षा पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं—विभा कुमारी, वैष्णवी कुमारी, लाल कुमार और तबस्सुम परवीन—को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता कुमारी एवं डॉ प्रमोद गांधी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरिता कुमारी ने दिया।

