एनडीए की नीतियों को मिला जनता का समर्थन चिराग पासवान की जनसभा में उमड़ी भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह
बलिया स्थित चमरिया मैदान, प्रशांत नगर में बुधवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान की उपस्थिति में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि साहेबपुर कमाल विधानसभा की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
श्री चिराग पासवान ने अपने संबोधन में एनडीए की नीतियों, विकास के संकल्प और जनता के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमाल विधानसभा की जनता अब वंशवाद की राजनीति से मुक्त होने के लिए तैयार है। जनता का अपार उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि इस बार “हेलीकॉप्टर छाप” उड़ान भरेगा और साहेबपुर कमाल वंशवाद की राजनीति से मुक्त होगा।
श्री चिराग पासवान ने अपने संबोधन में विकास के संकल्पों पर जोर दिया और कहा कि एनडीए की नीतियों से ही क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें
आज की जनसभा ने यह साबित कर दिया कि साहेबपुर कमाल विधानसभा की जनता अब जागरूक है और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार है। इस जनसभा ने यह भी दिखाया कि एनडीए की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में भी यह समर्थन जारी रहेगा।

