राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने शनिवार को उच्च विद्यालय हुड़ंगदा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज…
Author: Devanand Singh
58 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक जब्त मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तमोलिया क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नीमडीह के केंदीडीह निवासी आकाश महतो, चांडिल क्षेत्र के सिंघाती निवासी शिबू गोराई तथा जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी सुमित यादव और राहुल यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तमोलिया में ब्राउन शुगर की बिक्री…
हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झामुमो ने लगाए गंभीर आरोप, आय के स्रोत और कथित अवैध वसूली की जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कूतसूरी में सिंचाई नाला जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता मनोज सरदार पर क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए। झामुमो नेताओं ने कहा कि कूतसूरी के अलावा भालकी पंचायत समेत अन्य क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं को प्रभावित करने का आरोप पूर्व में लगाया जाता रहा है। झामुमो नेताओं ने हरिणा मुक्तेश्वर धाम में…
, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर, नीमडीह के प्रांगण में शुक्रवार को नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भारती महतो समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष, सचिव सह प्रधानाध्यापक जय नंदन ठाकुर के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित…
लेखक: ललित गर्गविश्व आदिवासी दिवस केवल एक अंतरराष्ट्रीय आयोजनभर नहीं है, बल्कि यह उस मूल चेतना का अभिनंदन है जिसने मानव सभ्यता को प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की कला सिखाई। भारत के आदिवासी समुदाय केवल जनसंख्या का एक वर्ग नहीं हैं, बल्कि वे इस राष्ट्र की सांस्कृतिक स्मृति, पर्यावरणीय संतुलन, आध्यात्मिक संवेदना और स्वाधीनता चेतना के जीवंत प्रतिनिधि हैं। यदि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत की संकल्पना को वास्तविक अर्थों में साकार करना है, तो आदिवासी समाज को विकास का विषय नहीं, बल्कि विकास का सहभागी और नेतृत्वकर्ता बनाना होगा। भारत की विकास यात्रा तब तक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीनी ओपी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, शहरी इलाकों तथा जंगल-झाड़ियों में संचालित संदिग्ध नशे के अड्डों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ओपी प्रभारी विनय कुमार ने किया। पुलिस टीम ने कई संदिग्ध स्थानों की जांच करते हुए वहां मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। ओपी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद अभियान चलाया गया। नशे के अवैध कारोबार और नशाखोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं…
पाउड़ी मेल की बदहाल सड़क पर फिर उठा सवाल ‘समय पर मरम्मत होती तो शायद बच जाती जान’ राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला पाउड़ी मेल की बदहाल सड़क ने एक बार फिर एक परिवार से उसका अपना छीन लिया। शुक्रवार तड़के सरायकेला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिवलाल गोप उर्फ ‘ऑल्टो बाबा’ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र सिंह जामूदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह गुरुवार को शिवलाल गोप को पूजा-अर्चना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का विशेष अभियान जारी है। 5 अगस्त से चल रहे अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य युवा बहुल स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरायकेला के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में राजनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं जिला उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर, गम्हरिया और सरायकेला के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला शहर के वृद्धाश्रम के समीप एक थार और वैन (छोटा हाथी वाहन) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार थार संख्या डीएल 1 सीएएफ 1650 में डी. तेजस प्रताप, नेहा कुमारी, चालक पल्लव सिंह और 14 माह का शिवम सिंह सवार थे। दुर्घटना में शिवम को हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद दो पत्रकारों ने घायल बच्चे को तत्काल अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं वैन जेएच 22 जे 0449…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र स्थित टाटानगर बादाम पहाड़ रेलखंड पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। जीआरपी सुरक्षा के अभाव में ऐसे तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। कोयला चोरी का विरोध कर निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी को कोयला चोरों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात की है। इस रेलवे साइडिंग में दो निजी कंपनियों का रेलवे वैगन से कोयला, लौह अयस्क सहित अन्य खनिज आता है। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात को ज्योंहि कोयला लदा रेलवे गुड्स ट्रेन स्टेशन के यार्ड में आया। आसपास…
