Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति, शांति एवं खुशहाली की कामना की।उद्घाटन के अवसर पर पूजा कमिटी के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूर्व मंत्री एवं ,मानगो मेयर ने पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन किए तथा क्षेत्रवासियों के साथ इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे शहर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
    उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी के जीवन में सदैव बनी रहे और समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव तथा आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो.पूर्व मंत्री ने पूजा समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन में समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का सामूहिक योगदान सराहनीय है। सभी के सहयोग और समर्पण से यह पर्व भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
    अंत में उन्होंने समस्त जमशेदपुरवासियों एवं झारखंडवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    Related Posts

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 16, 2026

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.