हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन श्री अवध किशोर चौधरी, अध्यक्ष कुमार धीरेंद्र और महामंत्री अखिलेश कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स श्री मनीष सिन्हा, टाउन सर्विस, जुस्को के श्री उत्तम सिन्हा तथा श्री दीपक कुमार की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों ने आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया।

