एनसीसी कैडेट्स को प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में योगदान देना चाहिए: राजनाथ नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पूर्व कैडेट हैं और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके दृष्टिकोण को साकार करने में एनसीसी कैडेट्स को योगदान देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में जारी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय कैडेट कोर शिविर के दौरे पर कैडेट और अधिकारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह एनसीसी कैडेट्स में भारत की छवि देखते हैं।…
Author: Devanand Singh
आरएसएस प्रमुख को ‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’ बयान के लिए माफी मांगनी होगी: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में अपनी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ से एक दिन पहले सोमवार को आरोप लगाया कि वर्तमान समय में भारत के संविधान और उसके मूल्यों पर आक्रमण हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए अपने ‘‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’’ बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। भागवत ने बीते 13 जनवरी को…
जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोलमुरी पुलिस लाइन में किया गया परेड रिहर्सल गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गोलमुरी पुलिस लाइन में परेड की भव्य रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इस रिहर्सल में एस्कॉर्ट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट्स, और पुलिस बल के जवान पूरी तन्मयता और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। परेड में शामिल सभी दल गणतंत्र दिवस समारोह को शानदार और व्यवस्थित बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जवानों का अनुशासन और उनके तालमेल को बेहतर बनाने…
वाहन चेकिंग के दौरान लूट की अपाची मोटरसाइकिल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू द्वारा निर्देशित किया गया था कि जिले में प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में दिनांक 19/01/2025 को सरैया मंझगावां अमानत पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी। इसी बीच सरैया की ओर से एक अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH03AH-8790) आती हुई दिखी। मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। सशस्त्र…
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के पानी टंकी में लगे मोटर का ( बेरिंग) टूट जाने से 1140 घरों में 19 जनवरी से पानी सप्लाई बंद, 15 से 20000 जनता पानी के लिए त्राहिमाम सुबोध झा आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों में 19 जनवरी कल से पानी सप्लाई बंद है, बैग बड़ा की जनता ने आकर कहा बागबेड़ा कॉलोनी पानी टंकी में लगे मोटर का बेरिंग टूट जाने से पानी सप्लाई बंद है, सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर के एसडीओ…
टेल्को और बिरसानगर मंडल में मना संविधान गौरव अभियान काफी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता जमशेदपुर,19 जनवरी,भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा सविधान मेरा अभिमान के तहत स्लम बस्तियों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण तथा दुनिया की सबसे बड़ी लिखित संविधान देश को समर्पित करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। महानगर के जिला संयोजक पवन अग्रवाल की उपहस्तिथि में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों को बाबा साहब के राष्टवाद की भावना को जनता के समक्ष रखा…
दिल्ली सरकार और केंद्र की लड़ाई में पिस रही है जनता: पायलट उदयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच वर्चस्व की लड़ाई में वहां की जनता पिस रही है। पायलट ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरी है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जनादेश देगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमने लोगों को कुछ गारंटी दी हैं। दिल्ली की जनता शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार…
महाकुंभ में संगम को अखाड़ों से जोड़ रहे ढाई हजार साल पुरानी फारसी तकनीक से बने पीपे के पुल महाकुंभ नगर : महाकुंभ में संगम और 4,000 हेक्टेयर में फैले ‘अखाड़ा’ क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं ढाई हजार साल पुरानी फारसी तकनीक से प्रेरित पीपे के पुल। तीस पुलों के निर्माण के लिए जरूरी पीपे बनाने के वास्ते 1,000 से अधिक लोगों ने एक वर्ष से अधिक समय तक प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे काम किया। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन में वाहनों, तीर्थयात्रियों, साधुओं…
आप के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान टॉप पर नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के दिल्ली और पंजाब के तकरीबन सभी शीर्ष नेताओं के नाम शामिल है. हालांकि पार्टी के सांसद स्वाति मालीवाल का नाम नहीं है. वहीं पार्टी द्वारा जारी 40 प्रचारकों की सूची में हमेशा की तरह पहला नाम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम है. वहीं नौवें नंबर पर सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल है. पार्टी में चुनाव से पहले शामिल हुए शिक्षाविद…
दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और यहां कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)…
