राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर। टाटानगर-सहरसा रेल सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी के प्रतिनिधि सह शिक्षाविद् प्रो. कालीपद सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से सहरसा- मधेपुरा- पूर्णिया होते हुए कटिहार तक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने तथा ट्रेन संख्या 28181/28182 के आंशिक मार्ग परिवर्तन के जरिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। समिति के अनुसार, इस सेवा से कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों व व्यवसायियों को ट्रेन बदलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सांसद ने इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र रेल मंत्रालय और रेल…
Author: Devanand Singh
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में जमीन-जायदाद और रुपये के विवाद में 67 वर्षीय सेवानिवृत्त एएनएम सुप्रीति मजूमदार की जान चली गई। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे सुप्रीति घर में कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रही थीं। इसी दौरान उनके पोते विक्की गोस्वामी से जमीन और रुपये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विक्की ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुप्रीति को परिजन चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी प्रगति क्लब की ओर से रिचीतुका गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला एके हार्डगर और मेजबान एपीसी रिचीतुका के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पेनाल्टी शूटआउट में भी बराबरी रहने के बाद रेफरी के टॉस से एपीसी रिचीतुका को विजेता घोषित किया गया। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल का उद्घाटन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। ग्रामीण प्रतिभाओं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित पहाड़पुर पंचायत सचिवालय में श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट की ओर से 86वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में कुल 155 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान नियमित रक्तदाताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। आयोजकों का कहना है कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। सुबह 9 बजे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने रोलाहातु पंचायत के सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए एक पिस्टल, दो 303 राइफल, तीन राइफल मैगजीन, नौ एमएम कार्बाइन का पिस्टल ग्रिप और कॉकिंग हैंडल बरामद किया गया। सभी हथियारों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बलों के अनुसार, इलाके में अवैध और उग्रवादी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आदिवासी समुदाय के अधिकार, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण पहल सामने आईं। कार्यक्रम के दौरान जिले की पांच पंचायतों के लिए कुल 1,891.12 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित किया गया। वन पट्टा मिलने से संबंधित समुदायों को सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण और उपयोग का अधिकार मजबूत होने की उम्मीद है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नव नियुक्त 57 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन मजबूत होने के साथ युवाओं के…
लेखक: निशिकांत ठाकुरकहते हैं, महान बनने के लिए विशाल कद-काठी की आवश्यकता नहीं होती। महानता शरीर के आकार से नहीं, विचारों की ऊंचाई और संकल्प की दृढ़ता से पैदा होती है। महात्मा गांधी इसके सबसे विराट उदाहरण हैं। गांधीजी कहा करते थे—“मेरे साथ चलना है तो स्वयं का पूरा घर फूंककर तमाशा देखने के लिए तैयार रहना होगा।” उनके साथ चलने वालों को खुले आकाश के नीचे सोने, मोटा खद्दर पहनने, भोर में उठने, सादा और नीरस भोजन करने तथा अपने हाथों से अपनी गंदगी साफ करने के लिए तैयार रहना पड़ता था।महात्मा गांधी का नैतिक साहस और दूरदर्शिताक्या संसार…
लेखक: निशिकांत ठाकुरपेपर लीक की घटनाओं ने देश के युवाओं को झकझोर कर रख दिया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।पेपर लीक: युवाओं का आक्रोशकहते हैं, महान बनने के लिए विशाल कद-काठी की आवश्यकता नहीं होती। महानता शरीर के आकार से नहीं, विचारों की ऊंचाई और संकल्प की दृढ़ता से पैदा होती है। महात्मा गांधी इसके सबसे विराट उदाहरण हैं। गांधीजी कहा करते थे—“मेरे साथ चलना है तो स्वयं का पूरा घर फूंककर तमाशा देखने के लिए तैयार रहना होगा।” उनके साथ चलने वालों को खुले आकाश के नीचे सोने, मोटा खद्दर पहनने, भोर में उठने,…
लेखक: निशिकांत ठाकुरदेश में पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है, जिससे आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।कहते हैं, महान बनने के लिए विशाल कद-काठी की आवश्यकता नहीं होती। महानता शरीर के आकार से नहीं, विचारों की ऊंचाई और संकल्प की दृढ़ता से पैदा होती है। महात्मा गांधी इसके सबसे विराट उदाहरण हैं। गांधीजी कहा करते थे—“मेरे साथ चलना है तो स्वयं का पूरा घर फूंककर तमाशा देखने के लिए तैयार रहना होगा।” उनके साथ चलने वालों को खुले आकाश के नीचे सोने, मोटा खद्दर पहनने, भोर में उठने, सादा और…
मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला विश्व आदिवासी दिवस पर नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति से उसके सदियों पुराने रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए जल, जंगल और जमीन महज संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और आस्था का आधार हैं। भाषा, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान की विरासत पीढ़ियों से संरक्षित है, जिसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विकास के अवसरों से युवाओं को जोड़ना जरूरी है,…
