राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22 वर्ष), पिता राम बहादुर राणा, वर्तमान पता छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित एनएच-33 पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की…
Author: Devanand Singh
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब के कई ठिकानों का ध्वस्त किया गया। विभागीय टीम ने गम्हरिया के जामजोड़ा तथा आदित्यपुर के सापड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ, देसी महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक स्वीकृति एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में सांसद ने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए भी इन सड़कों का निर्माण…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माटीगोड़ा में सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र, जमशेदपुर द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। उप कमांडेंट पवन कुमार ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सामूहिक गायन किया। अभियान से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सहायक कमांडेंट मकसूद आलम, निरीक्षक अभिषेक चौधरी, प्रीतम सहित सीआरपीएफ अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक…
* पुण्यतिथि पर रविन्द्रनाथ टैगोर को पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता डॉ दिनेश कुमार सारंगी द्वारा आवासीय कार्यालय में ठाकुर रवींद्र नाथ टैगोर की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।डॉ सारंगी एवं उनके साथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सारंगी ने मौके पर कहा कि टैगोर महा मानव थे।बहुमुखी प्रतिभा के वह धनी थे।उन्होंने सभी आयु वर्ग के लिए रचना के थी।कवि,संगीतकार,नाटक कार सभी रूपों में वह अद्भुत थे।एशिया के पहले नोवेल पुरस्कार विजेता थे। गीतांजलि उनकी अमूल्य निधि है।उस महान विभूति को मै शत शत नमन करता हूं।मौके…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा l बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर निवासी मोती राणा को ब्लॉक मोड़ के समीप से 2700पीस लौटरी टिकट के साथ बहरागोड़ा थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किय कर जेल भेज दिया है l उसके विरुद्ध कांड संख्या44/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।शनिवार को न्यायालय में अग्रतर करवाई के लिए भेज दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा की गई करवाई को लेकर चर्चा है कि पुलिस के हाथ छोटी मछली लगी है।क्योंकि संपूर्ण कोल्हान में लॉटरी का सरगना प्रमुख माननीय व्यक्ति है,जो कि चायवासा निवासी है।थानेदार तो दूर की बात जिले के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा l बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय केशरदा के प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है। नशा इंसान को अंदर से पूरी तरह से खोखला बना देता है। ड्रग्स को हम आतंकवादी से कम खतरनाक नहीं मान सकते हैं। आतंकवाद में लोगों की हत्याएं होती है, जान माल की छाती पहुंचती है लेकिन विभिन्न प्रकार के ड्रग्स देश के युवाओं को इतना खोखला बना देगा की भविष्य के निर्माता पंगु बन जाएंगे। आर्थिक अपराध…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली पंचायत के कुटसुरी में नाला के ऊपर नाला बनाए जाने के मामले में भाजपाइयों ने घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। हाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने बताया कि योजना स्थल पर लगे शिलापट्ट में नाला निर्माण की बात लिखी गयी है जीर्णोद्धार की नहीं। योजना बोर्ड भी नहीं लगा है जिससे प्राक्कलन राशि और मजदूरी दर का पता चले। भाजपा एस टी मोर्चा के पोटका मंडल प्रभारी मनोज सरदार ने कहा है कि उप विकास आयुक्त जमशेदपुर को शिकायत पत्र देने पर नाला के कथित निर्माण धारी अलोंग…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शनिवार को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा विवरण में संशोधन की सुविधा दी गई। बूथ लेवल अधिकारियों ने नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 प्राप्त किए। फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से नाम, पता, मतदान केन्द्र सहित अन्य विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के आवेदन लिए गए। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह समेत संबंधित पदाधिकारियों ने विभिन्न…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला जल जीवन मिशन के तहत शनिवार को शिमला पंचायत के हांसदा गांव में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, जलसहिया और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण को लेकर सामूहिक शपथ दिलाई गई। जागरूकता रैली, रक्षा सूत्र बंधन तथा जल सिंगार/वंदना समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रखरखाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले…
