राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली पंचायत के कुटसुरी में नाला के ऊपर नाला बनाए जाने के मामले में भाजपाइयों ने घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। हाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने बताया कि योजना स्थल पर लगे शिलापट्ट में नाला निर्माण की बात लिखी गयी है जीर्णोद्धार की नहीं।
योजना बोर्ड भी नहीं लगा है जिससे प्राक्कलन राशि और मजदूरी दर का पता चले। भाजपा एस टी मोर्चा के पोटका मंडल प्रभारी मनोज सरदार ने कहा है कि उप विकास आयुक्त जमशेदपुर को शिकायत पत्र देने पर नाला के कथित निर्माण धारी अलोंग महाकुड़, अलोक प्रधान, सुव्रत प्रधान ने मुझपर रूपये की मांग करने का आरोप लगाया है। जो बिल्कुल ही निराधार है। तीनो के ऊपर हम मानहानि और एसटी एस सी का केस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अजजा जिला मंत्री सह पोटका मंडल प्रभारी मनोज कुमार सरदार, चन्द्रशेखर गुप्ता,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री गणेश सरदार, जिला परिषद सुरज मंडल,भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी, भाजपा कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़, महामंत्री अंजन दास मंत्री प्रकाश सरदार, पल्टू मंडल, सिद्देश महतो आदि उपस्थित थे।

