राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा l
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय केशरदा के प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है।
नशा इंसान को अंदर से पूरी तरह से खोखला बना देता है। ड्रग्स को हम आतंकवादी से कम खतरनाक नहीं मान सकते हैं। आतंकवाद में लोगों की हत्याएं होती है, जान माल की छाती पहुंचती है लेकिन विभिन्न प्रकार के ड्रग्स देश के युवाओं को इतना खोखला बना देगा की भविष्य के निर्माता पंगु बन जाएंगे। आर्थिक अपराध के क्षेत्र में साइबर अपराध काफी सक्रिय रूप ले चुका है। किसी भी प्रकार के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब भी ऑनलाइन करने के लिए कोई व्यक्ति आपसे कहे तो जब तक आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते हैं तब तक लेनदेन ना करें। आज आई का युग है, बहुत सारी तकनीकी सुविधाएं आई है जो आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आई का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करें। अपने ज्ञान के भंडार को इसकी सहायता से बढ़ा सकते हैं। रील से जिंदगी नहीं चलती इससे सफलता नहीं मिलेगी। आपको रियल लाइफ में सफलता के लिए विभिन्न प्रकार के मोबाइल जनित साधनों का उपयोग करना है। आज के बच्चे ऑनलाइन के सहारे देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में पहुंच रहे हैं। इसलिए आप इंटरनेट का पढ़ाई के लिए सकारात्मक उपयोग करें। मौके पर प्रधानाध्यापक समेत विभिन्न विषय के शिक्षक भी उपस्थित थे।

