राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
जल जीवन मिशन के तहत शनिवार को शिमला पंचायत के हांसदा गांव में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, जलसहिया और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण को लेकर सामूहिक शपथ दिलाई गई।
जागरूकता रैली, रक्षा सूत्र बंधन तथा जल सिंगार/वंदना समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रखरखाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों एवं जलसहियाओं को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामुदायिक भागीदारी जरूरी है।

