राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक स्वीकृति एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में सांसद ने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए भी इन सड़कों का निर्माण महत्वपूर्ण है। चार सड़को में पहला डुमरिया प्रखंड के कोवाली डुमरिया मुख्य पथ सुभाष चौक से भालुक पत्रा, हाथबारी, कोरोंनसाईं, मंदा, बारेडीह, नरसिंह बहाल होते हुए बारूनिया उड़ीसा सीमा तक पथ निर्माण, दूसरा पटमदा प्रखंड के बेल्टांड चौक से कुल टांड़, चुरदा, बांसगड़ होते हुए लच्छीपुर जोड़ सा, पश्चिम बंगाल सीमा तक, तीसरा पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर कवाली मुख्यपथ चाकरी मोड़ से चाकरी, रादुर होते हुए हल्दीपोखर टीरिंग मुख्य पथ काली मंदिर उड़ीसा सीमा तक पथ निर्माण, चौथा बहरागोड़ा प्रखंड के एन एच 18 ओम होटल से नूतन डीह होते हुए गांडा नाटा तक पथ निर्माण। चारों पथों का हस्तांतरित करते हुए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य चालू करें।

