Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान तेज
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का विशेष अभियान जारी है। 5 अगस्त से चल रहे अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य युवा बहुल स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    सरायकेला के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में राजनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं जिला उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर, गम्हरिया और सरायकेला के विद्यालयों में भी अभियान चलाया गया।

    कार्यक्रमों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अथवा निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष के होने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की जा रही है। चुनावी पाठशाला, शपथ, प्रश्नोत्तरी, निबंध व चित्रांकन जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

    युवाओं को ECINET एप के माध्यम से प्रपत्र-6, 7 और 8 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने पात्र युवाओं से अभियान का लाभ उठाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथार और वैन की आमने-सामने भिड़ंत, वैन चालक केबिन में फंसा
    Next Article सड़क के गड्ढे ने ली एक और जान, कार को रौंदकर फरार हुआ ट्रक

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.