Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    58 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक जब्त

    मृत्युंजय बर्मन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तमोलिया क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों में नीमडीह के केंदीडीह निवासी आकाश महतो, चांडिल क्षेत्र के सिंघाती निवासी शिबू गोराई तथा जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी सुमित यादव और राहुल यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तमोलिया में ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। निगरानी के दौरान दो बाइक पर सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
    पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर और बजाज पल्सर-220 बाइक जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    एसपी सरायकेला-खरसावां ने भी पिछले दिनों आश्वस्त किया था कि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्ती से अभियान चलाएगी, उसी का नतीजा मिलता दिख रहा है।पुलिस की ओर से आम लोगों से भी सूचना देने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी
    Next Article 18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.