Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झामुमो ने लगाए गंभीर आरोप, आय के स्रोत और कथित अवैध वसूली की जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। कूतसूरी में सिंचाई नाला जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता मनोज सरदार पर क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए।

     

    झामुमो नेताओं ने कहा कि कूतसूरी के अलावा भालकी पंचायत समेत अन्य क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं को प्रभावित करने का आरोप पूर्व में लगाया जाता रहा है।
    झामुमो नेताओं ने हरिणा मुक्तेश्वर धाम में विकास कार्यों के दौरान मनोज सरदार एवं उनकी पत्नी सह जिला परिषद सदस्य सविता सरदार द्वारा हस्तक्षेप किए जाने तथा ठेकेदारों पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। हालांकि, ये सभी आरोप झामुमो नेताओं के हैं।
    नेताओं ने मनोज सरदार की आय के स्रोत और संपत्ति की जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि बालू-गिट्टी लदे वाहनों से रात में कथित अवैध वसूली की जाती है। झामुमो ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    पार्टी ने घोषणा की कि मामले को लेकर जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और इसके बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की जाएगी। साथ ही, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार की जगह उनके पति द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व किए जाने पर भी झामुमो ने सवाल उठाते हुए प्रशासन से नियम स्पष्ट करने की मांग की।
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानमडीह पंचायत अध्यक्ष भरत सरदार, पोटका प्रखंड उपाध्यक्ष उदय सरदार, दीपांकर सीठ, दीपक सरदार, दर्शन लाल सरदार, सुब्रत प्रधान, शंकर भगत, शिवा महाकुंड, बॉयधाम भकाकत, छीनाराम मुर्मू, शिव शंकर महाकुंड, अमल सरदार, दासो टुडू, संतू मंडल, निर्मल महतो, तपस महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
    Next Article तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.