लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताजमशेदपुर में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 106 मामलों का निष्पादन किया गया और ₹20,02,685 की राजस्व प्राप्ति हुई।मासिक लोक अदालत की मुख्य उपलब्धियांराष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट जमशेदपुर और घाटशिला में आज शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।इस संबंध में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष…
Author: Devanand Singh
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातासावन के पावन महीने में जब चारों ओर हरियाली छाई रहती है और बारिश की फुहारें मन को भिगो देती हैं, तब सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाएं भी अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए ऐसे आयोजन करती हैं जो परंपरा को जीवंत बनाए रखें। इसी कड़ी में जमशेदपुर की प्रतिष्ठित बहुभाषीय संस्था ‘सहयोग’ ने एक यादगार सावन मिलन समारोह का आयोजन कर शहर की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई दी। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि इसने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकजुटता और लोक संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया। तुलसी भवन स्थित चित्रकूट…
बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाली को उजागर कर दिया है। कंपनी क्षेत्र हो या गैर-कंपनी इलाका, अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बने ये गड्ढे अब केवल आवागमन में बाधा नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, मानगो और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की कई सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी हैं। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो…
एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच शनिवार को एक बार फिर व्यवस्थागत खामियां सामने आ गईं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।…
पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। चांदपुर पंचायत के पोराभुमरी में मां मनसा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल भावना व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता को…
SIR-2026: दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को जिले में बनाए गए विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने समाहरणालय, एसडीओ धालभूम कार्यालय, आईटीडीए, जिला जनसंपर्क कार्यालय और वाणिज्य कर कार्यालय में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने, दस्तावेजों के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा…
नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुई भारी जान-माल की क्षति पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल से सामने आ रही तबाही की तस्वीरें बेहद दर्दनाक और चिंताजनक हैं। इस कठिन समय में पूरा भारत नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच…
NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तथा धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां लंबे समय से गिरोह के नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और उसके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाने की रणनीति पर काम कर रही हैं। इसी बीच प्रिंस खान गैंग द्वारा एक बड़े कारोबारी से कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अंकुर बायोकेम…
जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर एक आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं. इस दौरान घटना में बचे परिवार के एक सदस्य ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. मामले की जानकारी लेने के बाद अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम…
स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा 24 अगस्त को स्टील एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनके लेडिस पर्स से सोने…
