Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2026Updated:October 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

     

    *वेतन के रुपये लूटने के लिए हत्या का आरोप; कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास मिला था शव*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रघु महतो की हत्या वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के इरादे से की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो के रूप में हुई है।

     

    पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और जांच की जानकारी दी। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले शव की पहचान शांतिनगर निवासी रघु महतो के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी के आवेदन पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 287/2026 दर्ज किया गया था।

     

    एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई। पुलिस के अनुसार, तकनीकी और अन्य साक्ष्यों से पता चला कि रघु महतो और तीनों आरोपी एक ही कंपनी में कार्यरत थे। जांच में आरोप है कि तीनों ने वेतन के रुपये लूटने के लिए रघु को शराब पिलाई, उसकी हत्या की और शव कृषि विज्ञान केंद्र के पास छोड़ दिया।

     

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित रूप से लूटे गए 11 हजार रुपये, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और मृतक की शर्ट बरामद की है। तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज, थाना प्रभारी अंजनी कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था
    Next Article अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    Related Posts

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    October 14, 2026

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    October 14, 2026

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    कृषि विज्ञान केंद्र, गम्हरिया के तालाब से युवक का शव बरामद

    वृद्धाश्रम में शिविर, 20 लोगों के भरवाए फॉर्म-6

    शक्ति स्थल पर शहीद देवेंद्र माझी को नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.