दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू नयी दिल्ली: नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी हुई तथा उसके विधायक सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठे। सत्र शुरू होने से पहले राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। सबसे वरिष्ठ विधायक होने के नाते लवली सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की देखरेख करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री…
Author: Devanand Singh
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे की अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई जिसके बाद महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद सुलझने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक रूप से अलग हो चुके दोनों भाई रविवार शाम अंधेरी इलाके में सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे के विवाह समारोह में एक साथ देखे गए। शादी समारोह के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और…
मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर खुश हैं। अब्दुल्ला ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं।’’ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ने के लिए 10 लोगों को नामित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मोटापे के कारण हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, पक्षाघात और सांस लेने की समस्या जैसी जीवनशैली से जुड़ी…
महाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल जबलपुर, 24 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार की सुबह प्रयागराज से तेज गति से आ रही एक जीप की एक निजी बस से टक्कर हो गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक तालुका के थे। वे 18 फरवरी को गोकक से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए निकले थे। जबलपुर के…
हुडको एकादश ने डिमना एकादश को हराया, खरकई एकादश को मिली जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर|मीडिया कप 2025 में खेले गए मैच में हुडको एकादश ने डिमना एकादश को और खरकई ने कालीमाटी एकादश को हरा दिया। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में हुडको एकादश ने डिमना एकादश को 35 रनों हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडको एकादश ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। शुभदर्शी ने 33, आशुतोष कुमार ने 31 और रोहित सिंह ने 19 रन बनाए। चाणक्य और राकेश मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए…
मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर *जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक* *जनसुविधा प्रतिनिधियों संग चलती बैठक में सरयू राय ने अफसरों को किया फोन* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में जनसुविधा प्रतिनिधियों की जरूरी बैठक की। इस बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जनसुविधा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी श्री राय को दी। श्री राय को बताया गया कि…
अपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति * रेड क्रॉस बहरागोड़ा को सौंपा भाभा आरोग्य केंद्र घाटशिला l संवाददाता बहरागोड़ा स्थित जयप्रकाश भवन परिसर में यूसीआईएल द्वारा वित्त पोषित भाभा आरोग्य भवन को रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा को यूसीआईएल मुख्य प्रबंधक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति ने उद्घाटन के साथ शनिवार को सौंप दिया l शनिवार को रेड क्रॉस की ओर से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था l मौके पर डॉक्टर सतपति ने कहा कि यूसीआईएल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती रही है l ग्रामीण क्षेत्र में…
जुगेश निषाद का नियमित जमानत खारिज राष्ट्र संवाद संवाददाता माननीय न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच के न्यायालय से अभियुक्त जुगेश निषाद खूंटाड़ी कलिंगा दुर्गा पूजा मैदान सोनारी निवासी का नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई इनके विरुद्ध जगदीश निषाद के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2025 को सोनारी थाना में लोहे के रेड से सर पर मारकर जख्मी करने को एवं पत्नी निशा निषाद को भी जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया था सूचक के तरफ से लोक अभियोजक राजीव कुमार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सुशील जायसवाल एवं बबिता जैन न्यायालय के समक्ष…
जम्को मैदान में बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस शुरू, कल होगा समापन, हजारों की संख्या में लोग हुए उपस्थित, महान कथावाचक पिंदरपाल सिंह जी संगत को निहाल करने पहुंचे जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान में हर साल की तरह इस साल भी सिख नौजवान सभा आजाद बस्ती की ओर से महान कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें कई प्रचारक एवं कीर्तनी जत्थे पहुंचे हैं वही पहले गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा निकाली गई जो सजे पंडाल तक पहुंची उसके बाद हजूरी रागी भाई जसवीर सिंह ने संगत को कीर्तन से जोड़ा उसके उपरांत महान…
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह’ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह (22 फरवरी – 28 फरवरी 2025) का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जो प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सी. वी. रमन की याद में समर्पित है, जिन्होंने ‘रमन प्रभाव’ की खोज कर विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया। महाविद्यालय में इस वर्ष सप्ताह भर चलनेवाले इस समारोह का विषय “वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को विज्ञान और नवाचार में…
