Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

     

     

    *एमएसएमई मीट-2026 में कुशल मानव संसाधन और सरकारी योजनाओं तक पहुंच पर चर्चा*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    उद्योगों को कुशल कर्मचारी उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही मुश्किलों पर चर्चा के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर में एमएसएमई मीट-2026 आयोजित किया गया। एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां कुशल मानव संसाधन की कमी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने से भी कई इकाइयां उनके लाभ से वंचित रह जाती हैं।

     

    अग्रवाल ने आईडीटीआर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उद्योगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रशिक्षित मानव संसाधन हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने एसिया की ओर से आईडीटीआर के साथ सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

     

    आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि उद्योगों को मशीनिंग, टूलिंग और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से जोड़ने के साथ कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।

     

    बैठक में उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने और प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संचालन एमएंडसी प्रबंधक अंजन कुंडु ने किया।

     

    इस अवसर पर एसिया महासचिव संतोष खेतान, देवांग गांधी, प्रवीण गुटगुटिया, अशोक गुप्ता, दशरथ उपाध्याय समेत कई उद्यमी मौजूद थे। आईडीटीआर की ओर से एस. गुहा, दशरथ महतो, अमित कुमार, प्रवीण कुमार और आयुष रत्नाकर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA
    Next Article सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.