चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता , जादूगोड़ा/चाईबासा
चाईबासा के प्रसिद्ध समाजसेवी सह भाजपा नेता पंकज खिरवाल के परिवार ने न्याय जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके छोटे बेटे एडवोकेट नमन खिरवाल को झारखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ, धुर्वा (रांची) की सदस्यता मिली है। वहीं, उनकी बड़ी बेटी एडवोकेट तृप्ति खिरवाल पहले से ही रांची हाईकोर्ट में वकालत कर रही हैं।
भाई-बहन की इस उपलब्धि से परिवार के साथ चाईबासा में भी खुशी का माहौल है। माता-पिता पंकज खिरवाल और पूनम खिरवाल के संस्कार, त्याग और बच्चों की मेहनत ने परिवार को गौरवान्वित किया है। दोनों भाई-बहन की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
नमन की उपलब्धि पर जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा, लायंस क्लब सहित परिजनों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

