]दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-अर्चना की नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान शिव और माता पार्वती सभी पर कृपा बनाए रखें और उनकी दिव्य अनुकंपा से हमारे देश और दिल्ली के लोगों को समृद्धि मिले।” शिक्षा मंत्री आशीष सूद…
Author: Devanand Singh
उप्र : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर की लोकमंगल की प्रार्थना गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर विशेष उपासना के क्रम में सुबह शक्ति मंदिर में भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद आदित्यनाथ ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के…
महाशिवरात्रि : शिवालयों में उमड़ी भीड़, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़े के संत लखनऊ: महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश भर में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी में भव्य जुलूस से लेकर छोटे शहरों में शांतिपूर्ण अनुष्ठानों तक लोग भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए। महाशिवरात्रि के पर्व पर वाराणसी में नागा साधुओं और अखाड़ों के साधु- संतों ने शोभा यात्रा निकाल कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस शोभा यात्रा में अखाड़ों के महामंडलेश्वर शाही रथ पर विराजमान हुए थे। काशी के लोगों…
तेलंगाना सुरंग हादसा: बचावकर्मी दुर्घटना स्थान तक पहुंचने में कामयाब रहे, फंसे लोगों का पता नहीं लगा तेलंगाना के नगरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के ढहने के कारण पिछले पांच दिन से उसमें फंसे आठ लोगों को बचाने में शामिल विशेषज्ञों की एक टीम सुरंग के अंतिम छोर तक पहुंचकर वहां से लौटने में कामयाब रही। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरंग में कीचड़ और मलबे के कारण कई टीम अब तक सुरंग के अंतिम छोर से 50 मीटर पहले तक पहुंच पाईं थीं। नगरकुरनूल…
झारखंड : महाकुंभ से लौटते समय कार ट्रक से टकराने पर झामुमो सांसद महुआ मांझी घायल लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को…
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह मंत्री पद छोड़ेंगे पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि वह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे ताकि पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ नीति का पालन किया जा सके। बिहार सरकार में जायसवाल राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं। जायसवाल ने पत्रकारों से कहा, “मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक नेता, एक पद’ के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं…
नगर परिषद बना अखाड़ा स्थानीय विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष के सामने ही चलने लगी कुर्सियां एक दूसरे में जमकर हुई गाली गलौज बुलानी पड़ी पुलिस। जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय के बैठक भवन में आज संसदीय बोर्ड में विकास योजनाओं को लेकर सभी वार्ड पार्षदों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष रूपा देवी की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही थी जिसमें जहानाबाद के स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव भी शामिल हुए थे। जिसमें जहानाबाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ जिले भर के 33 वार्ड पार्षद इस बैठक में शामिल हुए थे। शुरुआत में यह बैठक…
सैफुद्दीन ने चाकू से खुद का ही गला रेत कर किया आत्महत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आजादनगर ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर 10 का रहने वाला एक युवक ने आज चाकू से खुद का ही गला रेत लिया. घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे हैं. यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बनी है. डॉक्टर पूरी निगरानी में युवक का ईलाज कर रहे हैं. रोड नंबर 13 में दिया घटना को अंजाम बताया जा रहा है कि सैफुद्दीन सुबह के समय अपने एक रिश्तेदार के यहां रोड नंबर 13…
झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के प्रथम पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को न्यायिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है l श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि न्यायमूर्ति श्री गुप्ता ने झारखंड में मुख्य न्यायाधीश के रूप मे सराहनीय और अनुकरणीय न्यायिक…
समय पर सीपीआर देकर पीड़ित की बचाई जा सकती है जान : डॉक्टर पंकज सचान सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के सभागार में आज CII,यंग इंडियंस फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने आपात स्थिति में जीवन रक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। फेडरेशन के डॉक्टर पंकज सचान ने कहा कि उनकी संस्था यंग इंडियंस फेडरेशन नवाचार, जलवायु परिवर्तन और सड़क दुर्घटना जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। श्री सचिन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा फरिश्ते प्रोग्राम चलाया जा रहा है जहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाती है। …
