मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर *जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक* *जनसुविधा प्रतिनिधियों संग चलती बैठक में सरयू राय ने अफसरों को किया फोन* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में जनसुविधा प्रतिनिधियों की जरूरी बैठक की। इस बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जनसुविधा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी श्री राय को दी। श्री राय को बताया गया कि…
Author: Devanand Singh
अपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति * रेड क्रॉस बहरागोड़ा को सौंपा भाभा आरोग्य केंद्र घाटशिला l संवाददाता बहरागोड़ा स्थित जयप्रकाश भवन परिसर में यूसीआईएल द्वारा वित्त पोषित भाभा आरोग्य भवन को रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा को यूसीआईएल मुख्य प्रबंधक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति ने उद्घाटन के साथ शनिवार को सौंप दिया l शनिवार को रेड क्रॉस की ओर से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था l मौके पर डॉक्टर सतपति ने कहा कि यूसीआईएल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती रही है l ग्रामीण क्षेत्र में…
जुगेश निषाद का नियमित जमानत खारिज राष्ट्र संवाद संवाददाता माननीय न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच के न्यायालय से अभियुक्त जुगेश निषाद खूंटाड़ी कलिंगा दुर्गा पूजा मैदान सोनारी निवासी का नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई इनके विरुद्ध जगदीश निषाद के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2025 को सोनारी थाना में लोहे के रेड से सर पर मारकर जख्मी करने को एवं पत्नी निशा निषाद को भी जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया था सूचक के तरफ से लोक अभियोजक राजीव कुमार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सुशील जायसवाल एवं बबिता जैन न्यायालय के समक्ष…
जम्को मैदान में बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस शुरू, कल होगा समापन, हजारों की संख्या में लोग हुए उपस्थित, महान कथावाचक पिंदरपाल सिंह जी संगत को निहाल करने पहुंचे जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान में हर साल की तरह इस साल भी सिख नौजवान सभा आजाद बस्ती की ओर से महान कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें कई प्रचारक एवं कीर्तनी जत्थे पहुंचे हैं वही पहले गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा निकाली गई जो सजे पंडाल तक पहुंची उसके बाद हजूरी रागी भाई जसवीर सिंह ने संगत को कीर्तन से जोड़ा उसके उपरांत महान…
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह’ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह (22 फरवरी – 28 फरवरी 2025) का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जो प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सी. वी. रमन की याद में समर्पित है, जिन्होंने ‘रमन प्रभाव’ की खोज कर विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया। महाविद्यालय में इस वर्ष सप्ताह भर चलनेवाले इस समारोह का विषय “वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को विज्ञान और नवाचार में…
डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, डी.बी.एम.एस. कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है। भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए। खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना…
यूसिल सी एस आर के स्वतंत्र निर्देशक प्रभात कुमार पांडा दो दिवसीय दौरे पर पहुंच जादूगोड़ा जादूगोड़ा :यूसिल सी एस आर के स्वतंत्र निर्देशक प्रभात कुमार पांडा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जादूगोड़ा पहुंचे व ग्रामीणों को गर्मी से पूर्व पेयजल संकट से निपटने के लिए आधा दर्जन गांव में कुल आठ जलमीनार का तोहफा दिया भाटीन गांव पहुंच कर जल मीनार का शिलान्यास किया। जिसे मार्च महीने तक संवेदक को पूरा करने का निर्देश दिया।इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री पांडा ने कहा कि यूसिल ग्रामीणों की सेवा के लिए है। यूरेनियम यहां…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की नयी दिल्ली: दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह पदभार संभालने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली औपचारिक मुलाकात थी। शालीमार बाग सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार…
मानगो में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित गड्ढा मैदान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र निवासी रॉकी मुखी, आकाश मुखी और जुगसलाई निवासी मो सरफराज उर्फ तिल्ली शामिल है। आरोपियों के पास से कुल 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में ब्राउन…
राशन कार्डधारियों से अपील है कि परिवार के सभी सदस्य का अपने डीलर के माध्यम से ई-केवाईसी जरूर करायें राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करने का लक्ष्य 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी ने शहरी अनुभाजन क्षेत्र के लाभुकों से तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पीडीएस संचालक से संपर्क कर राशन कार्ड में उल्लेखित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी…
