राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष
नियुक्त होने पर कार्य कर्ताओं ने दी बधाई।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
यदुनंदन।नगर परिषद बिहट वार्ड नंबर 2 रजवाड़ा निवासी राजीव कुमार को जदयू प्रदेश ने बेगूसराय जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष के लिए नियुक्त किया है।इसके लिए नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, जिला अध्यक्ष नंदलाल राय, एमएलसी रुदल राय, प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, शंभू कुमार, श्री राम राय, चंदन कुमार, देव कुमार, राम नरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी है।वहीं नव नियुक्त राजीव कुमार ने कहा गरीब एवं पिछड़ा परिवार की सेवा करना हमारी प्राथमिकता होगी। बताते चले की नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर 2 के प्रमिला देवी(मां)वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं।

