Author: Devanand Singh

विधायक सरयू राय की अनूठी पहल, स्व. सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति पर 23 को करेंगे शोकसभा जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कल, 23 फरवरी को जनसंघकालीन राजनीतिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया है। यह आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में किया जाएगा। इस स्मृति-सह-शोक सभा में कोई दलीय बंधन नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्होंने भी स्व. राय के साथ कार्य किया है अथवा उनसे जुड़े रहे हैं, वो इस सभा में अवश्य शामिल हों।…

Read More

प्रेम कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत तुइला डूंगरी मथुरा बागान निवासी 21 वर्षीय प्रेम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है,मृतक के भाई ने घर मे दरवाजा बंन्द पाया तो वेंटिलेटर से देखने पर पता चला कि उनका 21 वर्षीय भाई प्रेम कुमार रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है किसी तरह फंदे से उतार कर इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी,जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुंची…

Read More

श्री नीलकंठ महादेव संघ के बैनर तले 45 लोगों का जत्था महाकुंभ रवाना आज शनिवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ, जमशेदपुर के बैनर तले, महिलाओं एवं बच्चों सहित 45 लोगों का जत्था महाकुंभ स्नान, प्रयागराज के लिए वातानुकूलित बस द्वारा प्रस्थान किया। जम्बू अखाड़ा बजरंग बली मंदिर भालुबासा में पूजा अर्चना करने के बाद जय श्री राम, हर हर गंगे हर हर महादेव के उद्घोष के साथ जत्था को रवाना किया गया इस मौके पर अरविंद, अजीत, रनवीर, मुनीम, मंजीत, संतोष सिन्हा, सुजीत, नितेश आदि संघ के सभी सदस्य मौजूद थे

Read More

मौलाना अंसार खान ने उपनगर आयुक्त को तीन सूत्री मांग पत्र सौपा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार को तीन सूत्री मांग सोपा गया। उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार को मीटिंग में होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सोपा। अंसार खान ने बताया मानगो क्षेत्र में कई जगह पर नालियां जाम पड़ी हुई हैं जो गंदा पानी रोड पर बहता है। कई जगह पर…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन ने शिक्षा में बहुभाषावाद पर जोर दिया – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सुकिंदा, 21 फरवरी, 2025: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए, टाटा स्टील फाउंडेशन ने शिक्षा प्रणालियों में बहुभाषावाद को शामिल करने पर एक ज्ञानवर्धक चर्चा का आयोजन किया है। टाटा स्टील के सुकिंदा क्रोमाइट माइन परिसर के सबल केंद्र में स्थानीय शिक्षकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भाषाई विविधता को संरक्षित करने और समावेशी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया। कालियापानी पंचायत, रानसोल पंचायत, कंसा पंचायत और चिंगुडीपाल पंचायत सहित इलाके के लगभग 30 स्कूली…

Read More

‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से यहां विकसित हो रहे कुंभी में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। योगी ने कहा, ‘‘ दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के बीच…

Read More

बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों युवकों की मौत,जांच में जुटी पुलिस सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी झारखंड में मोब लिंचिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना जमशेदपुर के चाकुलिया का है. जहां जोड़सा गांव में बीती रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसमें एक युवक किशुक बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल जीरा पाड़ा गांव निवासी भोलानाथ महतो ने इलाज के क्रम में…

Read More

धनबाद में सड़क दुर्घटना में बंगाल के चार लोगों की मौत, महाकुंभ जाते समय हुआ हादसा धनबाद:पश्चिम बंगाल के चार लोगों की शनिवार तड़के झारखंड के धनबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि ये लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना राजगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। राजगंज पुलिस थाने की प्रभारी अलीशा…

Read More

विविध रंगों में बही काव्य-रस धार जोहार दर्पण में,,,, राँची-जोहार दर्पण काव्य मंच द्वारा 21 फरवरी 2025 अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर काव्य गोष्ठी हुई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सुनीता अग्रवाल ने दी। संयोजक सह अध्यक्ष पंकज कुमार दास के दिशा निर्देश में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षाविद् एवं खोरठा भाषा के रचनाकार महेंद्र नाथ गोस्वामी सुधाकर थे। संध्या रानी मंच संचालन किया। मीरा कनौजिया , देवानंद मिश्रा ,गोविंद कुमार , सुनीता तिवारी , सुरभि शुक्ला ,संजय हजारीबागी , पुष्पा कुशवाहा , अमर कुमार प्रमाणिक , सोनम झा , अंत्रिका सिंह…

Read More

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ, सीओ ने जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला श्री सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला श्री नीत…

Read More