स्वर्गीय मार्शल एस डी सिंह के दामाद,एस डी एस एम फॉर एक्सीलेंस के चेयरमेन दिवाकर सिंह व सोना देवी यूनिवर्सिटी कि कुलाधिपति प्रभाकर सिंह के बहनोई संजय सिंह का कोलकाता में निधन, परिवार और संस्थान में शोक की लहर ज्ञात हो कि संजय सिंह टाटा स्टील में चीफ के पद पर कार्यरत थे पिछले दिनों उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था कोलकाता में डॉक्टर के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका कोलकाता में आज सुबह उनका निधन हो गया सूचना के अनुसार परिवार के सदस्य शव को लेकर जमशेदपुर के लिए निकल चुके हैं
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएसएआईडी फंड का इस्तेमाल भारत के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए के दावे पर नया विवाद पैदा कर दिया है. भाजपा अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीछे पड़ गई है. उन्हें विदेशी एजेंसियों के लिए उपकरण कहा है. ट्रम्प ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन द्वारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत को 21 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान करने का कदम किसी और को निर्वाचित कराने का एक संभावित प्रयास था. भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि ट्रंप के बयान से…
मुंबई.होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 जबरदस्त विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक ऐसा वॉर सीन लेकर आ रही है, जो इंडियन सिनेमा में अब तक का सबसे धमाकेदार और भव्य माना जा रहा है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि फिल्म में एक ऐसा एपिक वॉर सीन होगा, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देगा. कंतारा: चैप्टर 1 का जबरदस्त वॉर सीन कर्नाटक के बीहड़ पहाड़ी इलाकों में करीब 45 से 50 दिनों तक शूट किया जाएगा. फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी इस सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अपना पूरा…
झामुमो सिंहभूम के संयोजक मंडली के द्वारा चला सदस्यता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के संयोजक मंडली के द्वारा , झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता इस अभियान में लगे हुए हैं पार्टी को मजबूत करने की दिशा काम किया जा रहा है इस अभियान से गांव से लेकर शहर तक संगठन को मजबूती मिलेगा बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्यों ने इस अभियान को तेजी के लिए संयुक्त रूप से एक बैठक किया बैठक में मुख्य रूप से जिला के…
उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की जिले की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि राष्ट्र संवाद संवाददाता राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला की पहली लाभुक श्रीमती दुर्गी देवी, प्रखंड जमशेदपुर को योजना के तहत 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया । इस मौके पर उन्होने दम्पत्ति को उज्जवल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही…
श्री रामेश्वरम शिव मंदिर की मनी पहली प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ – हवन पूजन का हुआ आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी- श्री राम मंदिर मुसाबनी प्रांगण में श्री रामेश्वरम शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए उड़ीसा रायरंगपुर से पंडित अरूप राय सामंत एवं मानस दास के साथ-साथ मुसाबनी के पंडित मनोरंजन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराया।बुधवार रात से हीं पंडितों ने देव आवाह्न का कार्य सम्प्पन किया। गुरुवार को मुख्य यजमान चंदन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी गौरी शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने…
अधर्म और अहंकार के कारण किसी भी वंश का नाश हो सकता है – महाराज श्याम सुंदर चक्रवर्ती पोटका। पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत महुलडिहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने भगवान शिव एवं मां पार्वती पर आधारित 16108 विवाह की कथा, शिशुपाल उद्धार , युधिष्ठिर का राजसुय यज्ञ , सुदामा कृष्ण मिलन, नव योगेंद्र संवाद, यदुवंश का नाश की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं,…
टेल्को पुलिस को मिली सफलता, गांजा और तीन मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए जा रहे विशेष अभियान के तहत टेल्को थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां सालगाजुड़ी रेलवे फाटक के समीप से जांच के क्रम में पुलिस ने दो युवकों को 3.66 किलो गांजा, तीन स्क्रीन टच मोबाइल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में चंद्रशेखर कुमार और अमित कुमार सिंह शामिल है. इसकी जानकारी गुरुवार को एक…
झारखंड बोर्ड का साइंस पेपर लीक: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरकार की कार्यशैली कठघरे में झारखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। ताजा मामला बोर्ड परीक्षा में साइंस के पेपर लीक होने का है, जिसने राज्य की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेपर लीक होना सिर्फ एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। अभी कुछ ही दिनों पहले जैक के अध्यक्ष का नियुक्ति हुई थी । आखिर हर एग्जाम का पेपर लीक हो जाता है चाहे हो CGL का हो या मीट्रिक ,…
आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 10 फेको सर्जरी एवं 1 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर कुल 11 का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 फेको सर्जरी एवं 1एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 11 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका है,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन…
