Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी के प्रतीक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बहनों ने तिलक लगाकर बन्ना गुप्ता की कलाई पर राखी बांधी। बन्ना गुप्ता ने बहनों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और जीवन के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

    इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण मिले। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

    वहीं बन्ना गुप्ता ने कहा कि राखी का धागा प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

    दोनों ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और आपसी प्रेम लेकर आए।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन बहनों ने बांधी राखी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
    Next Article बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    Related Posts

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    September 16, 2026

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    September 16, 2026

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    मदद का हाथ बढ़ाने की हिम्मत खो चुके हैं हम! संदीप साळवे की मौत ने साबित कर दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.