साइबर फ्रॉड रोकना है तो जागरूकता और समझदारी के साथ करें स्मार्ट फोन और सोशल साइट्स का प्रयोग राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज साइबर डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में एक अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया । सेशन का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और दीप मंत्र के साथ किया गया । सभी सम्मानित अतिथियों को उत्तरीय, नव वर्ष डायरी और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस सेशन में प्रमुख रूप से इंस्पेक्टर श्रीनिवास कुमार , थाना इंचार्ज, साइबर थाना जमशेदपुर ने कहा कि साइबर क्राइम के मूल में दो ही बातें…
Author: Devanand Singh
उत्तराखंड सरकार ने पेश किया एक लाख करोड़ रुपये का बजट देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वित्त वर्ष के बजट के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है। राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि 2025-26 में कुल प्राप्तियां लगभग 1,01,034.75 करोड़ रुपये अनुमानित हैं। इसमें 62,540.54 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्तियां तथा 38,494.21 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियां हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व…
हम भी किसी से कम नहीं:झारखंड की काजल कुमारी ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता चेन्नई , 19 फरवरी 2025 – झारखंड की पैरा एथलीट काजल कुमारी ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (17-20 फरवरी 2025) में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में हर्ष की लहर है। झारखंड के सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को इस प्रतियोगिता में उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। झारखंड के पैरा एथलीट्स निरंतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित…
जेम्को आजाद बस्ती के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के जजर्र भवन हादसे को दे रहा आमंत्रण, शिक्षा विभाग ने इसे हाई स्कूल घोषित किया है जमशेदपुर. टेल्को के जम्को आजाद बस्ती के उत्क्रमित विद्यालय में गुरुवार को समाजसेवी करनदीप सिंह विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने प्राचार्य धनंजय मिश्रा से जानकारी ली उन्होंने बताया कि विद्यालय को शिक्षा विभाग के द्वारा हाई स्कूल घोषित किया गया है यहां केजी से कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई होती है पर यहां आज तक तीन क्लासरूम के भरोसे ही या विद्यालय चल रहा है जबकि बगल में एक भवन है जिसका निर्माण नहीं हुआ, वह…
नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की नयी दिल्ली: नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की। पोस्ट में कहा गया, “भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने राजीव कुमार का स्थान लिया है, जिन्होंने कार्यकाल खत्म होने के बाद मंगलवार…
उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित : आदित्यनाथ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बाद में विधान भवन के तिलक हाल में संवाददाताओं…
प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को बधाई दी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की…
रांची से प्रयागराज जा रही बस रामगढ़ में जलकर खाक रामगढ़: रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थयात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ। प्रसाद ने बताया कि बस से कूदते समय वाहन चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे रायबरेली/ लखनऊ:लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए गांधी सबसे पहले चुरुवा सीमा पर हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद वे बछरावां की ओर रवाना हो गए। बछरावां में गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया, जहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर…
जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन जोहार ट्रस्ट एवं आदिवासी हो समाज महासभा पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन 7 से 9 मार्च, 2025 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न 11राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर से विभिन्न आदिवासी समुदायों के कलाकार भाग लेंगे और पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य एवं खेलकूद के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य…
