गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिहार के हाजीपुर जहां बीते दिनों तिब्बत और नेपाल की सीमा पर स्थित हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ की घटना हुई थी। इसमें भारी तबाही हुई थी। नेपाल में तबाही के बाद हाजीपुर के गंडक नदी में खौफनाक मंजर देखने को मिला,गंडक नदी में बहते मिले इंसान और जानवरों के शव के साथ साथ मलवे के साथ लकड़ी,गैस सिलेंडर, चप्पल समेत अन्य घरेलू सामान बहते नजर आया।

नदी के इस भयावह मंजर ने स्थानीय नाविकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी दिल दहला दिया है। स्थानीय नाविक और लोगों के मुताबिक सुबह से बड़ी मात्रा में लकड़ियां नदी किनारे पहुंचीं, जिन्हें नाविकों ने निकालकर किनारे जमा किया।सबसे डरावना मंजर तब सामने आया, जब नदी में जानवरों के शव और इंसानी शव बहते दिखाई दिए।

स्थानीय नाविकों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से बड़ी संख्या में शवों को नदी में बहते देखा। हाजीपुर – सोनपुर पुरानी गंडक पूल से बहते शव और मलवे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही।

