लेखक: प्रो. आरके जैन “अरिजीत”उज्जैन में हालिया हिंसा के पीछे एआई-निर्मित वीडियो का हाथ बताया जा रहा है, जिसने सड़क चौड़ीकरण के विवाद को सांप्रदायिक तनाव में बदल दिया।सिंहस्थ 2028 की तैयारी और विवाद की जड़सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है। शाही मस्जिद के सड़क की जद में आए हिस्से को हटाने की प्रक्रिया पर कानूनी विवाद हुआ और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने संबंधित याचिकाओं पर प्रशासन के पक्ष में रास्ता साफ किया। रिपोर्टों के अनुसार, इसी मार्ग पर अन्य धार्मिक संरचनाओं के हिस्सों पर कार्रवाई का उल्लेख भी अदालत के सामने…
Author: Devanand Singh
हूलॉक गिब्बन (होलौ बंदर) के साथ तिनसुकिया के बारेकुरी निवासियों के आत्मीय संबंधों का वीडियो मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया साझा। संवाददाता: मनीषा शर्मा, असम (गुवाहाटी) उत्साहित हुए क्षेत्र के लोग; दीप्ति बोरा ने कहा—”मुख्यमंत्री के दिल में भी है होलौ के प्रति गहरा प्रेम” तेजपुर से चंदन शर्मा ने बताया कि, आदिम मानव के रूप में पहचाने जाने वाले हूलॉक गिब्बन (होलौ बंदर) का एक हृदयस्पर्शी और अद्भुत वीडियो मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड किए जाने के बाद ऊपरी असम के एक गाँव के निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।…
बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर बिरसानगर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की, जबकि संचालन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी ने किया। बैठक में बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। पूजा समितियों से सुरक्षा, व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के…
अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा अशोक कुमार ठाकुर राष्ट्र संवाद बिहार ब्यूरो प्रमुख पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव ने जनता दल यूनाइटेड के भीतर के राजनीतिक समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह द्वारा पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन की घोषणा ने यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि चुनावी मैदान में पार्टी की घोषित रणनीति और व्यक्तिगत राजनीतिक समीकरणों के बीच संतुलन कैसे बनेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह ने अनुज सिंह के नामांकन में…
मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 सितंबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची में नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों की बूथवार जानकारी साझा की गई। राजनीतिक दलों को संबंधित डेटा उपलब्ध कराते हुए पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई। उपायुक्त ने बताया कि नो-मैपिंग एवं विसंगतियों से जुड़े मामलों के सत्यापन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक…
‘सृजन-सुगंध’ पत्रिका का विमोचन, ‘कलम की सुगंध झारखंड’ का सातवां स्थापना दिवस मना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में ‘सृजन-सुगंध’ साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ ‘कलम की सुगंध झारखंड’ का सातवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सविता सिंह ‘मीरा’ की सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था की अध्यक्ष आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’ ने साहित्य के माध्यम से संवेदना, संस्कार और मानवीय मूल्यों…
पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के बढ़ते कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू होने से उम्मीद जगी थी कि नेटवर्क की कड़ियां खुलेंगी और बड़े सरगनाओं तक पुलिस पहुंचेगी, लेकिन कार्रवाई अचानक रुक गई। इससे संदेह पैदा होना स्वाभाविक है। प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी…
बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस समेत 1.428 किलो गांजा बरामद जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 29सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम…
मानगो की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान पेयजल, सड़क, नाली, जलजमाव, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। मेयर ने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए मानगो में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। उपायुक्त…
एनएचएआई को सरयू राय की चेतावनी, जल्द सड़क सुधारें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो से गुजरने वाले एनएच-33 की बदहाल स्थिति को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को पारडीह से बालीगुमा तक सड़क का निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और फ्लाईओवर निर्माण के कारण उड़ती धूल से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि धूल घरों तक पहुंच रही है। सरयू राय ने मौके से एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर तत्काल नियमित पानी का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने गड्ढों में केवल सामग्री डालने के बजाय सड़क की पिचिंग कराने की मांग…
