Author: Devanand Singh

गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आरंभ संस्था की ओर से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्था के संस्थापक सत्यम सिंह एवं अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि आरंभ सेवा की स्थापना मानव सेवा के उद्देश्य से की गई है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर एग्रीको क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।…

Read More

शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर शहर की कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्त, स्कूलों की छुट्टी के समय बाहरी युवकों एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी, मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, सार्वजनिक मैदानों में नशेड़ियों के जमावड़े पर…

Read More

दो साल के प्रेम को मिला मुकाम, प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट में रचाई शादी राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से चल रहा प्रेम प्रसंग बुधवार को विवाह के बंधन में बदल गया। खधैया गांव निवासी सूरज कुमार प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति और तेलियाडी निवासी रिया कुमारी, पिता नत्थू साव ने चतरा न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। बताया गया कि दोनों बालिग हैं और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। शादी के बाद इसकी जानकारी टंडवा थाना प्रभारी प्रभात कुमार को दी गई। थाना प्रभारी ने…

Read More

रूद्रा म्यूजिक एकेडमी का “सुरमयी शाम” कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2026 को होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रुद्रा म्यूजिक एकेडमी की ओर से संगीतप्रेमियों के लिए विशेष संगीतमय कार्यक्रम “सुरमयी शाम -कर्णप्रिय मधुर गीतों की श्रृंखला” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता 30 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4 बजे सी..ए क्लब, नियर केबल कंपनी गोलमुरी जमशेदपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में रूद्रा म्यूजिक एकेडमी से जुड़े बालक एवं बालिकाएँ अपनी गायन, वादन एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विशेष रूप से बालिकाओं की सशत्त एवं आकर्षक प्रस्तुतियों कार्यक्रम…

Read More

अपराध और अपराधियों की टंडवा में कोई जगह नहीं: प्रभात कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: प्रभात कुमार औद्योगिक नगरी टंडवा के नये थाना प्रभारी के रूप में काम करते रहेंगे। इसी के साथ इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा की विदाई अब तय माना जा रहा है। नये थाना प्रभारी ने बातचीत में बताया कि औद्योगिक नगरी में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। ग्रामीणो के सेवा के लिए 24 घंटे पुलिस तत्पर रहेगी।बताया गया कि चतरा एसपी ने प्रभात कुमार पर भरोसा करते हुए टंडवा का बागडोर सौंप दिया है। चर्चा यह भी है कि प्रभात कुमार को शीघ्र इंस्पेक्टर…

Read More

बेहतर बोनस समझौते व ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 सितंबर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन के कमिटी सदस्यों ने कर्मचारियों के हित में बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख के ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा लागू कराने की पहल के लिए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। सदस्यों ने कर्मचारी हित में किए गए प्रयासों के लिए अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ उनके भविष्य…

Read More

वन्यजीव सप्ताह 2026: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में निबंध प्रतियोगिता आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 सितंबर। वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जमशेदपुर वन प्रमंडल के सहयोग से ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय “वन्यजीव गलियारे: जैव विविधता की जीवनरेखा” था। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के कक्षा IX से XII तक के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। विजेताओं को वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 1 अक्टूबर को आमगो वन…

Read More

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात की राज्य के अधिवक्ताओं की कई समस्याओं से अवगत कराया l श्री शुक्ल ने जिला और अनुमंडल न्यायालयों मेंआधारभूत संरचना बढ़ाने और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागु कराने की मांग की l श्री गंगवार ने श्री शुक्ल द्वारा अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करने की सराहना की और इसी प्रकार आगे भी कार्य करते रहने का निर्देश दिया l

Read More

दौलतपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण नल-जल, पीडीएस, आंगनबाड़ी, सोलर लाइट व विद्यालयों की व्यवस्था का लिया जायजा राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने दौलतपुर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. टीम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार, जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार तथा मनरेगा डीआरडीए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह शामिल थे. जांच टीम ने पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हर घर नल-जल योजना, सौर ऊर्जा योजना, पंचायत सरकार…

Read More

पंचायतो में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच। बीहट।यदुनंदन। बरौनी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का बुधवार को शहीद स्मृति नीरज भवन में स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान शिविर में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, आकाश चौधरी ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरौनी ,अनुरंजन कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम में ए एन एम जूली कुमारी, फार्मासिस्ट विजय कुमार अनमोल कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा 30 स्वच्छता कर्मीयों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं स्वास्थ्य जाँच में महिला कर्मी का एनीमिया सहित ,बीपी, डायबिटिज का जाँच एवम दवा दिया गया।सभी स्वच्छता कर्मी को डिग्निटी कार्ड एवम…

Read More