जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार, खतरे में ‘सौरभ’ दिखे, जाना सागर पार॥ लहरों का प्रहार है, उठता बारंबार, डगमग करती नाव में, टूटे हर आधार। दिशा सभी है धुंधली, और है अंधकार— जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥ मंझधारों के बीच में, बढ़ता है संहार, डूबे सपनों की यहाँ, होती है पुकार। साहस की पतवार ही, दे सकती उद्धार— जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥ जब-जब हिम्मत टूटती, मन होता लाचार, विश्वासों की डोर से, जुड़ता फिर संसार। सत्य दीप बन जल उठे, मिटे हर अंधकार— जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥ जागो हे नाविक जरा, पहचानो मंझधार, सही…
Author: Devanand Singh
किराये की संतान नहीं, अपनत्व का पुनर्जागरण चाहिए -ः ललित गर्ग:- जीवन की सांझ जब अपने पूरे विस्तार के साथ उतरती है, तब मनुष्य को सबसे अधिक आवश्यकता दवाइयों या धन की नहीं, बल्कि अपनों के सान्निध्य और अपनों की होती है। यह वही समय होता है जब व्यक्ति अपने जीवन की संचित स्मृतियों, अनुभवों और भावनाओं को साझा करना चाहता है। लेकिन आज का कठोर यथार्थ यह है कि अनेक बुजुर्ग अपने ही घरों में अजनबी-से होकर रह गए हैं। विशाल मकानों में गूंजती खामोशी, सूने आंगन, और दरवाजे पर टकटकी लगाए प्रतीक्षा करती आंखें-यह सब मिलकर एक ऐसी…
बंगाल चुनाव परिणाम पर बहस: आंकड़ों का अंतर, विपक्ष की एकजुटता और संस्थाओं पर भरोसे की कसौटी देवानंद सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने केवल राजनीतिक समीकरण ही नहीं बदले, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, चुनावी गणित और संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी व्यापक बहस छेड़ दी है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच लगभग 5 प्रतिशत वोट अंतर के बावजूद सीटों में भारी अंतर ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। ऐसे में जब पूरे देश का विपक्ष एक स्वर में सवाल उठा रहा है और मामला न्यायपालिका तक पहुंच चुका है, तो यह स्वाभाविक है…
बंगाल चुनाव परिणाम पर टीएमसी का सवाल, अभिषेक बनर्जी बोले- “हमें हराया नहीं गया, वोट लूटे गए” राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और मतगणना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निगरानी में मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली हुई और “वोट लूटकर” टीएमसी को हराया गया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में सीधे छेड़छाड़ संभव नहीं हो सकती, लेकिन EVM मशीनों को बदला जा सकता है। उन्होंने दावा…
कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यग्राम इलाके की है, जहां करीब 4 राउंड फायरिंग की सूचना है। रथ की हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। राज्य में 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 24…
बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी का बयान, चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी और किसी के दबाव में कोई फैसला नहीं लेंगी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें भवानीपुर सीट से जानबूझकर हराया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल करते हुए साजिश और गड़बड़ी के जरिए…
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का आगाज़, अडूर गोपालकृष्णन बोले—यह प्यार और दोस्ती का उत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्लीसंस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF 2026) का भव्य शुभारंभ सोमवार शाम 6 बजे आईजीएनसीए के समवेत सभागार में हुआ। यह महोत्सव वैश्विक सिनेमा, कला और साहित्य की विविध अभिव्यक्तियों को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अडूर गोपालकृष्णन रहे। कार्यक्रम में…
ठाणे: जनगणना ड्यूटी से ‘तौबा’ करने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज; नगर निगम ने दर्ज कराई FIR राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई (इंद्र यादव) ठाणे,देश की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। ठाणे महानगरपालिका (TMC) के निर्देशों का उल्लंघन करने और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कई निजी स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवा प्रभाग समिति के तहत आने वाले तीन प्रमुख स्कूलों—ड्यू ड्रॉप इंग्लिश स्कूल, ग्लोबल इंग्लिश स्कूल और साउथ इंडियन स्कूल…
बीजेपी की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ क्यों कोई ‘जेपी-अन्ना’ सामने नहीं आता संजय सक्सेना,लखनऊ, वरिष्ठ पत्रकार भारत की पवित्र भूमि सदैव संतों, साधुओं और महानायकों की धरोहर रही है। हर कोने में ऐसे पराक्रमी पुरुष और नारियां जन्म लेती रही हैं जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। अंग्रेजी राज के विरुद्ध महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों ने प्राणों की बाजी लगा दी। आजादी के बाद भी जब सत्ता के नशे में कोई सरकार तानाशाही का रंग दिखाने लगी, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ‘जेपी’ जैसे योद्धाओं ने सत्ता की नींव हिला दी। 1975 में जब…
बंगाल विजयः संघ की जमीनी साधना शांति से शक्ति तक -ः ललित गर्ग:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक, अद्भुत, अविस्मरणीय एवं करिश्माई जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) की बहुत बड़ी भूमिका रही है। निश्चिततौर पर इस शानदार जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी की मजबूत चुनौती के सामने भाजपा की जीत के लिए संघ लंबे समय से मेहनत कर रही थी और उसकी वह मेहनत ही जीत का सशक्त माध्यम बनी है। पश्चिम बंगाल में लगातार चल रही हिन्दू…
