डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल ‘राष्ट्र संवाद’ से विशेष बातचीत में अपराध नियंत्रण, पुलिस की जवाबदेही और बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर बेबाक राय राष्ट्र संवाद जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर अपनी औद्योगिक पहचान, कारोबारी गतिविधियों और व्यवस्थित शहरी जीवन के लिए जानी जाती है। लेकिन जब इसी शहर में बैंक डकैती, हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती हैं, तो स्वाभाविक रूप से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। सवाल सिर्फ अपराध होने का नहीं, बल्कि यह भी है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…
Author: Devanand Singh
एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में जनभागीदारी बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय से ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों ने एक साथ श्रमदान किया। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश…
बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत नोनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी मनसुख पासवान के 14 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की बुधवार को बलान नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना नोनपुर वार्ड संख्या-1 स्थित जट बाबा स्थान घाट के पास करीब चार बजे की बताई गई है। बताया गया कि राकेश अपने चाचा छतिश पासवान की मृत्यु के बाद उनके भोज का कार्ड बांटने के लिए आसपास गया था। इसी दौरान वह बलान नदी के पास पहुंच गया और पानी में डूब…
स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत नगर परिषद बरौनी की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय बारो दक्षिणी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। नवम वर्ग की प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने प्रथम, कुलसुम परवीन ने द्वितीय तथा मो. सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दशम वर्ग में जुबैरिया गनी प्रथम, लक्ष्मी…
734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। ईडी की रांची टीम ने जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ज्योति अपार्टमेंट, केएन रोड के बीएस टावर समेत कारोबारी और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख से जुड़े परिसरों में दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य…
डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया, 1 अक्टूबर। डुमरिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित सोनुदुरू प्राथमिक विद्यालय में टीएसडीपीएल (TSDPL) CSR के सौजन्य से नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 242 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. आशीष पारीख एवं उनकी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की जांच कर स्वास्थ्य…
एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम को बागानशाही स्थित मुर्दा मैदान की सफाई के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सफाई नहीं होने पर स्थानीय लोग और उनके समर्थक खुद हाईवा लगाकर कचरा हटाएंगे और उसे नगर निगम कार्यालय के सामने या अन्यत्र डाल देंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। मुर्दा मैदान में गंदगी और कचरे का अंबार देखकर सरयू राय ने…
आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। समेकित बाल विकास परियोजना खोदावंदपुर के तत्वावधान में गुरुवार को दौलतपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-15 पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल और सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया. महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में…
आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में मुसाबनी प्रखंड कार्यालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका से जुड़े प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने, कमजोर संकेतकों को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अद्यतन आंकड़ों के आधार पर नियमित निगरानी और…
59 साल का सफर: गौरव की तस्वीरों के साथ जमीनी हकीकत पर भी चर्चा जरूरी, 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही UCIL से 7 बड़े सवाल राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) 4 अक्टूबर 1967 को अस्तित्व में आई थी। 4 अक्टूबर 2026 को कंपनी स्थापना के 59 वर्ष पूरे कर 60वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। जादूगोड़ा के जंगलों और पहाड़ों के बीच शुरू हुई यूरेनियम खनन की यह यात्रा केवल एक कंपनी की कहानी नहीं, बल्कि देश के आत्मनिर्भर परमाणु कार्यक्रम की बुनियाद है। इस मौके पर कंपनी के पुराने नेतृत्व, विस्तार…
