Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर हजारीबाग

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    चार ई-रिक्शा से पंचायत के घर-घर पहुंचा दूध, कार्यकर्ताओं ने भी निभाया सेवा और सहयोग का संकल्प

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    सूर्य उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों की सुविधा के लिए पकठौल पंचायत में सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई। शनिवार को खरना के अवसर पर मुखिया पंकज सहनी ने बरौनी डेयरी से एक हजार लीटर दूध मंगवाकर पंचायत के घर-घर तक पहुंचवाया। चार ई-रिक्शा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने व्रती परिवारों को दूध उपलब्ध कराया। खरना के प्रसाद में दूध की विशेष धार्मिक महत्ता को देखते हुए की गई इस पहल से व्रतियों को काफी सहूलियत मिली।
    मुखिया पंकज सहनी ने कहा कि छठ केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, त्याग, समर्पण और सामाजिक सहयोग की जीवंत परंपरा है। व्रतियों की सेवा करना और उनकी जरूरतों में सहभागी बनना हमारी जिम्मेदारी है।
    समाजसेवी हरिनंदन कुमार ने कहा कि छठ महापर्व समाज को सेवा, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
    इस अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, अमरनाथ सहनी, सिकंदरा सहनी, विक्की चौधरी, प्रवीण पासवान, परदेसी पासवान और संतोष पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

    खरना छठ महापर्व छठ व्रत बेगूसराय न्यूज मुखिया पंकज सहनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं
    Next Article छठ व्रतियों के सम्मान में 400 से अधिक महिलाओं को भेंट की पूजन साड़ी

    Related Posts

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    November 14, 2026

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    November 14, 2026

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    छठ व्रतियों के सम्मान में 400 से अधिक महिलाओं को भेंट की पूजन साड़ी

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    छठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं

    NH-33 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.940 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    झारखंड स्थापना के 26 साल होने के बावजूद भी अच्छे चिकित्सा के लिए स्थानीय वंचित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.