
लेखक: इंद्र यादव/मुंबई।
ठाणे पश्चिम के हाईरानंदानी एस्टेट इलाके में रात करीब 10:45 बजे एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर खतरनाक तरीके से सड़क पर चलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक पर पांच लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक ही बाइक पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना न केवल उनकी, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चिंता जताई जा रही है।
ठाणे पुलिस से वीडियो की जांच कर बाइक और सवारों की पहचान करने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्त और यातायात निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता जताई गई है।

