मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मोहरदा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजना का निरीक्षण कर आवास आवंटन में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तैयार मकानों को लाभुकों को नहीं सौंपना गंभीर लापरवाही है और इस मामले में वे जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग करेंगे। राय ने बताया कि कई लाभुकों ने पूरा भुगतान कर दिया है। 80 लोगों ने बिजली कनेक्शन भी ले लिया है, लेकिन अब तक उनके घरों में मीटर नहीं…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भीषण गर्मी के बीच जुगसलाई क्षेत्र में गहराते जल संकट को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जुगसलाई और आसपास के इलाकों के सैकड़ों निवासी एकजुट होकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस भीषण…
रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (पूर्वी घाघीडीह): पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के समीप बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे क्षेत्र में अंधकार की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग को सूचना दी और सहायक अभियंता से अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों की सजगता और जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आज नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना कर दी, जिससे इलाके में फिर से बिजली बहाल हो गई। इस…
समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल कोटे में नामांकन, अवैध शराब बिक्री, पेंशन, ट्रेड लाइसेंस, जल प्रदूषण, घरेलू विवाद और अवैध कब्जे समेत कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध…
सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.65 बोर का देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा के रूप में हुई है। वह विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से उसे…
जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 26 अप्रैल की रात हुई इस घटना के बाद गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री…
जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अवैध मदिरा की बिक्री पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने प्रभावी आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में अभियुक्त गणेश पात्रो के घर और उससे संचालित किराना दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी…
बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर विद्युत विभाग ने करीब 500 मीटर नया कवर XLPE केबल बिछाया है। जर्जर और पुराने तारों को हटाकर आधुनिक केबल लगाए गए हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए प्रत्येक विद्युत पोल पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स भी स्थापित किए गए हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों…
बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्वीकृत 69 लाख 10 हजार रुपये की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में हाई मास्ट लाइट, छठ घाटों का सौंदर्यीकरण, बोरिंग, चापाकल, नाली निर्माण, पेवर्स ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, सोलर पंप और पानी टंकी जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से बर्मामाइंस, टेल्को, मनीफीट, जेम्को और…
रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ। राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 मई , दिन शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी चल रही है। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “हमारी नदियां ,हमारा भविष्य, हमारी संस्कृति” है । इस कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक और संवेदनशील बनाना है। इस कार्यशाला की सफल तैयारी को लेकर आज संस्थान के अध्यक्ष राम बचन जी के नेतृत्व में एक बैठक हुई और कई आवश्यक…
