सेवा ही लक्ष्य द्वारा जरूरतमंद परिवार को सहायता प्रदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (परसुडीह): सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा मानवीय पहल करते हुए परसुडीह बगानटोला निवासी स्वर्गीय गुरुबारी मुंडा जी के परिवार को सहायता प्रदान की गई। कुछ दिन पूर्व उनके निधन की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से संस्था को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही आज संस्था के सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार को कच्चा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके। संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक…
Author: dhiraj Kumar
पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना…
जमशेदपुर में आरंभ NGO द्वारा दो दिवसीय कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप का सफल समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के प्रमुख सामाजिक संगठन आरंभ (ARAMBH NGO) के नेतृत्व में, E-Digital India, Gita Theater एवं Leo club of Jamshedpur के संयुक्त सहयोग से जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर मे आयोजित दो दिवसीय “कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप में विद्यालय के 08,09 एवं 10वीं कक्षा के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना एवं उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ…
बागबेड़ा कॉलोनी में 75 बच्चों के बीच स्कूल किट व पुस्तकों का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर एक स्थित प्राथमिक विद्यालय में 75 स्कूली बच्चों के बीच स्कूल किट एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण किए गए स्कूल किट में पेंसिल, कलम, पिन कटर, पिन, रबर, कटर तथा ज्योमेट्री बॉक्स का सेट शामिल था। इसके अतिरिक्त वर्ग चतुर्थ के…
जेएएनसी, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र करवाएं सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ कराने का निर्देश देने तथा नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। पत्र में श्री राय ने लिखा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं…
मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने नाली जाम की समस्या से हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह अवरुद्ध पाई गईं, जिससे जल…
अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब परिवार के साथ घटित अमानवीय घटना की सूचना प्राप्त होते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मेयर सुधा गुप्ता के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इलाजरत बहन मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव बेहतर…
“इंस्टेंट न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड” का भव्य विमोचन, निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प दोहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता आज “इंस्टेंट न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड” मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। विमोचन के साथ ही पत्रिका ने क्षेत्रीय मुद्दों, जनसरोकार और सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा देने का संदेश दिया। पत्रिका के संपादक संतोष कुमार ने इस मौके पर सभी पाठकों, सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने…
बागबेड़ा में स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त, अंधेरे से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया है, जिससे इलाके में फिर से रोशनी लौट आई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से यह कार्य संभव हो सका। कई महीनों से अंधेरे के कारण चोरी और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही थीं। लगातार मांग के बाद समस्या का समाधान हुआ। इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी है और उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस कार्य में वार्ड…
सांसद कालीचरण सिंह ने निभाया वादा, दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता और अपने वादे को निभाने का उदाहरण पेश किया है। मंगलवार देर शाम वे हंटरगंज प्रखंड के जोरी क्षेत्र स्थित पोस्तिया गांव पहुंचे और भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की। ज्ञात हो कि सुरेंद्र यादव के निधन के बाद उनका परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सांसद ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। अपने इसी वादे…
