Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 26 अप्रैल. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राँची के बसंत मित्तल के विजयी होने पर अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है. उन्होंने

    384 मतों के भारी अंतर से गोपाल शरण गर्ग को हरा कर जीत दर्ज की. यह विजय न केवल मित्तल की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पूरे झारखंड सहित देशभर के अग्रवाल समाज के विश्वास की अभिव्यक्ति भी है.

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से इस अवसर पर बसंत मित्तल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं. सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि बसंत मित्तल के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य होंगे.

    अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल एवं पूर्व जिला महासचिव सन्नी संघी ने भी बसंत मित्तल को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा.

    झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि “यह जीत केवल बसंत जी की नहीं, बल्कि झारखंड के प्रत्येक अग्रवाल की जीत है। यह समाज की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है.”

    समाज के सक्रिय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि बसंत मित्तल के कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और समाज को सशक्त दिशा प्रदान करेगा.

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 
    Next Article आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.